Nana Patole suspended: महाराष्ट्र विधानमंडल के मानसून सत्र का आज पहला दिन है। इस दौरान पहले ही दिन जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद स्पीकर ने कांग्रेस विधायक और पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले को एक दिन के लिए सस्पेंड कर दिया। नाना पटोले ने विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही किसानों के अपमान का मामला उठाया । इस दौरान वे अपनी जगह से उठकर गए और विधानसभा स्पीकर का दंड उठा लिया। इसके बाद स्पीकर ने उनको एक दिन के लिए सदन से सस्पेंड कर दिया।
बता दें कि कांग्रेस ने बीजेपी विधायक बबन राव लोनीकर के बयान पर माफी की मांग की। बीजेपी विधायक लोनीकर ने एक कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि तुम्हारे मां-बाप के कपड़े पीएम मोदी के द्वारा दिए पैसों से आते हैं। इसी बयान को लेकर कांग्रेस के विधायक बीजेपी विधायक से माफी की मांग कर रहे थे।
सरकार किसान विरोधी है
सदन से निष्कासन के बाद नाना पटोले ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है। जो किसानों के विरोध में बोलता है उसका सम्मान किया जाता है जबकि जो उनके पक्ष में बोलता है उनको सरकार विरोधी बताया जाता है। हम लोग रोजाना किसानों की कर्जमाफी का मुद्दा उठाएंगे। बीजेपी विधायक बबन राव लोनीकर ने अभी तक माफी नहीं मांगी है। जबकि मेरे ऊपर रिकॉर्ड में लाया गया है कि मैंने विधानसभा स्पीकर को धमकाया है।
ये भी पढ़ेंः नसीरुद्दीन शाह के बयान पर मचा बवाल, महाराष्ट्र से BJP विधायक राम कदम ने जताई नाराजगी
जानें कौन हैं बबनराव लोनीकर?
गौरतलब है कि बीजेपी विधायक बबन राव लोनीकर अपने भाषण को लेकर अक्सर विवादों में रहते हैं। इससे पहले भी वे कई बार अपने बयानों से विवादों में रह चुके हैं। लोनीकर महाराष्ट्र की परतुर विधानसभा से 1999 में पहली बार विधायक चुने गए। इसके बाद वे 2004 में भी जीतकर विधानसभा पहुंचे। 2014 में जीत के बाद फडणवीस की अगुवाई वाली सरकार में उनको जल आपूर्ति और स्वच्छता मंत्री बनाया गया। इसके बाद 2019 और 2024 में भी उन्होंने जीत दर्ज की है। फिलहाल सरकार ने उनको जालना जिले में संरक्षक मंत्री बनाया है। इससे पहले लोनीकर 1994 में महाराष्ट्र बीजेपी के उपाध्यक्ष्ज्ञ बने थे।
ये भी पढ़ेंः Mumbai की मीरा रोड पर मनसे की गुंडागर्दी, मराठी न बोलने पर एक कर्मचारी को पीटा
संबंधित खबरें
'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
1 day ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
1 day agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
2 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
3 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
3 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
3 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
4 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
5 days agoमौत के 4 साल बाद फ्रीजर में रखी लाश, परिवार को जिंदा होने की उम्मीद
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines