महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव में गड़बड़ी अब बहस तेज हो गई है। इसकी वजह बॉम्बे हाई कोर्ट का एक आदेश। मामला साल 2024 के विधानसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है। चांदीवली विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार नसीम खान शिवसेना शिंदे गुट के उम्मीदवार दिलीप लांडे के सामने 20 हजार वोटों से चुनाव हार गए थे। तब नसीम खान ने EVM मशीन में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। बॉम्बे हाई कोर्ट याचिका दायर की थी। डेढ़ साल बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने मामले में आदेश देते हुए तकनीकी जांच कराने के लिए कहा।
16 और 17 अप्रैल दो दिनों तक यह जांच मुंबई के बोरीवली होगी। इस दौरान दोनों पक्षों की उपस्थिति, EVM निर्माता कंपनी BEL के अधिकारी और दोनों पक्षों इंजीनियर की उपस्थिति में जांच प्रक्रिया शुरू हुई है। इस दौरान मॉक पोलिंग कर EVM और VVPAT का मिलान कर सत्यापन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: क्या TCS नासिक में टीम लीड्स ने चलाया धार्मिक धर्मांतरण का रैकेट, महिलाओं को कैसे बनाया
कितने मशीनों की होगी जांच ?
गाइडलाइन के मुताबिक किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव के दौरान इस्तेमाल की गई कुल मशीनों का 5 फीसदी मशीनों की जांच कराई जा सकती है। चांदीवली विधानसभा सीटर 400 बूथ पर 400 EVM और VVPAT मशीन का इस्तेमाल किया गया था। जिसका 5 फीसदी 20 होता है। यानी कि 20 EVM और VVPAT मशीन की जांच दो दिनों में की जाएगी। यह 20 मशीन शिकायतकर्ता सुझाव पर होगा।
क्या है गाइड लाइन किस आधार पर हो सकती है जांच ?
हाल ही में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) प्रणालियों की बर्न मेमोरी (या माइक्रोकंट्रोलर) के सत्यापन के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की है। यह कदम सर्वोच्च न्यायालय के 2024 के फैसले एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स बनाम भारत निर्वाचन आयोग के बाद उठाया गया है। इस आदेश के अनुसार, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले उम्मीदवारों के लिखित अनुरोध पर विधानसभा और लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 5% तक EVM और VVPAT माइक्रोकंट्रोलरों का सत्यापन किया जा सकता है।
इस प्रक्रिया के तहत प्रत्येक मशीन पर 1,400 वोट तक का मॉक पोल कराया जाएगा। यदि इसके परिणाम VVPAT पर्चियों से मेल खाते हैं, तो यह माना जाएगा कि बर्न मेमोरी के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है और मशीन सत्यापित है। यह तकनीकी SOP इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन बनाने वाली दो सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) और इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) द्वारा तैयार की गई है।
यह भी पढ़ें: नांदेड़ में फूड पॉइजनिंग का कहर, भंडारे के बाद 150 से ज्यादा लोग बीमार
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
3 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
3 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
4 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines