Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवाजी मानखुर्द सीट पर अजीत पवार ने बीजेपी के साथ खेला कर दिया है। और खेला जुड़ा है एनसीपी अजीत पवार के नेता नवाब मलिक से। बीजेपी की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन में विवाद भले न हो लेकिन सीटों को लेकर पैंतरेबाजी खूब हो रही है। शिवाजी मानखुर्द सीट पर अजीत पवार ने आखिरी वक्त में नवाब मलिक को टिकट देकर बीजेपी को जबरदस्त झटका दे दिया। बीजेपी चाहकर भी कुछ नहीं कर पाई। नवाब मलिक का नाम दाऊद से जोड़कर बीजेपी हमेशा हमलावर रही है। दरअसल अजीत पवार ने पहले नवाब मलिक की बेटी को टिकट दिया और अंतिम समय में नवाब मलिक को उम्मीदवार बना दिया। बीजेपी के साथ महीने भर चले सीटों के बंटवारे पर अजीत पवार नवाब मलिक को लेकर चुप्पी साधे रहे लेकिन नामांकन के दिन नवाब मलिक को पार्टी का टिकट दे दिया। बीजेपी अब नवाब मलिक के लिए प्रचार न करने को लेकर डैमेज कंट्रोल कर रही है। देखिए ये वीडियो रिपोर्ट
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines