Maharashtra Assembly Election 2024 : लोकसभा चुनाव के बाद सबकी निगाहें विधानसभा चुनावों पर टिकी हैं। इस साल के अंत में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर महा विकास अघाड़ी (MVA) के सहयोगी दल कांग्रेस ने चुनाव लड़ने वाले इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं, लेकिन यह आवेदन पेड होगा। पार्टी ने कैटेगरी वाइज अलग-अलग आवेदन फीस तय की है। आइए जानते हैं कि टिकट के लिए कितनी देनी होगी रकम?
जानें कितनी देनी होगी रकम
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने एक हैरान करने वाला फैसला लिया है। विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदारों को अब आवेदन शुल्क अदा करना पड़ेगा। अगर कोई दावेदार जनरल कैटेगरी में चुनाव लड़ने के लिए टिकट चाहता है तो उसे 20 हजार रुपये आवेदन शुल्क देने पड़ेगा, जबकि एससी-एसटी श्रेणी और महिलाओं के लिए यह फीस 10 हजार रुपये निर्धारित की गई है।
यह भी पढे़ं : चोर-बदमाशों की सरकार…जनता ने लात मारकर नकारा…संजय राउत ने शिंदे सरकार को पानी पी-पीकर क्यों कोसा?
10 अगस्त से पहले जमा करने होंगे आवेदन
पेड आवेदन से संबंधित निर्देश के लिए सभी जिला पार्टी इकाइयों और अन्य पदाधिकारियों को एक पत्र भी जारी किया गया है। पार्टी के नए या पुराने सदस्यों को 10 अगस्त से पहले जिला पार्टी कार्यालयों या क्षेत्रीय कार्यालय में शुल्क के साथ अपने दस्तावेज जमा कराने होंगे। वहीं, हरियाणा और झारखंड में भी इसी तरह का अभियान चलाया जा रहा है। इसका मकसद अच्छे उम्मीदवारों की तलाश करना है।
यह भी पढे़ं : उद्धव ठाकरे नहीं होंगे MVA के CM फेस; शरद पवार ने बताया कैसे चुनेंगे महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री?
महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए मांगे गए हैं फार्म
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उन्होंने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि पूरे महाराष्ट्र में फैले लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं में से असाधारण नेतृत्व क्षमता वाले उम्मीदवारों को सामने लाने और उन्हें उचित महत्व देने के लिए यह फैसला लिया गया है। अगर संभव हुआ तो ऐसे कार्यकर्ताओं को सपोर्ट करके चुनावी मैदान में भी उतराने का प्रयास है।
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
7 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
7 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
18 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines