Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए शिवसेना यूबीटी ने 15 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। लिस्ट के अनुसार धुले शहर से अनिल गोटे और चोपडा से राजू तडवी को टिकट दिया गया है। इसके अलावा बुलढाणा से जयश्री शेलके, हिंगोली से रूपाली राजेश पाटिल और परतूर से आसाराम बोराडे को मैदान में उतारा गया है। वहीं दिसग्र से पवन श्यामलाल जायसवाल, देवलाली से योगेश घोलप, कल्याण पूर्व से धनंजय बोडारे, शिवडी से अजय चौधरी, श्रीगोंदा से अनुराधा राजेंद्र नागावडे और कणकवली से संदेश भास्कर पारकर को प्रत्याशी बनाया गया है।
वहीं जलगांव शहर से सुनील महाजन, कल्याण पश्चिम से सचिन बासरे, भायखला से मनोज जामसुतकर, वडाला से श्रद्धा श्रीधर जाधव को प्रत्याशी बनाया है।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र की 8 हॉट सीटें, जिस पर सीट बंटवारे को लेकर महायुति में फंसा पेंच!
सीट शेयरिंग पर अभी भी माथापच्ची
बता दें कि इससे पहले शिवसेना यूबीटी ने पहली लिस्ट में 65 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। अब 15 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर पार्टी ने 80 सीटों पर नाम फाइनल कर लिए हैं। सीट शेयरिंग फाॅर्मूले के अनुसार महाविकास के तीनों दल 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं बाकी सीटों को लेकर भी तीनों दलों के बीच जल्द सहमति बन सकती है। सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी शिवसेना को विदर्भ और मुंबई की सीटें देने के लिए राजी नहीं है। ऐसे में देखना होगा कि सीट शेयरिंग का फाॅर्मूला कब फाइनल होता है।
महाराष्ट्र में 288 सीटों पर ही एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होना है। वहीं नतीजे 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे। फिलहाल महाराष्ट्र में महायुति की अगुवाई वाली सरकार है।
ये भी पढ़ेंः ‘5 सीटें नहीं मिलीं तो 25 पर लड़ेंगे चुनाव’, सपा की धमकी! जानें MVA ने कितनी छोड़ीं Seats?
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, आज से CJP का बड़ा प्रदर्शन
14 mins agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
4 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
9 hrs ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
1 day agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
1 day agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
1 day agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
2 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
2 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
2 days ago'ECINet में हों 4 बड़े बदलाव', महाराष्ट्र SIR में लोकल स्टाफ को ज्यादा पावर की उठी मांग, 2 चुनाव आयुक्त भी उठा चुके मुद्दा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines