हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महाराष्ट्र में इस बार जीतकर विधायक बने भाई-बहन; बाप-बेटे, ससुर-दामाद... जानें कितनों के बीच पारिवारिक रिश्ते?

Maharashtra Assembly Election 2024 Result: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कई विधायक ऐसे हैं, जो एक ही परिवार से जीतकर आए हैं। महाराष्ट्र की राजनीति में वंशवाद हमेशा से ही हावी रहा है। हर चुनाव में ऐसा देखने को मिलता है, जब एक ही परिवार के कई लोग विधायक या सांसद बनते हों।

विज्ञापन

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र की राजनीति में वंशवाद हमेशा से हावी रहा है। हर चुनाव में ऐसा देखने को मिलता है, जब एक ही परिवार से कई लोग विधायक या सांसद बनकर विधानसभा या लोकसभा पहुंचे हों। लोकतंत्र की राजनीति में परिवारों का वर्चस्व दिखता है। इस बार भी दामाद-ससुर, बाप-बेटे, भाई-बहन और भाई-भाई की जोड़ी विधानसभा पहुंची है। विस्तार से इसके बारे में जानते हैं। इस चुनाव में कई ऐसे राजनीतिक परिवार सामने आए हैं, जिनको एक से ज्यादा पद मिले हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में महायुति को 288 में से 230 सीटें मिली हैं। महाविकास अघाड़ी को केवल 50 सीटें मिली हैं, 8 पर अन्य जीते हैं। शिवसेना शिंदे गुट के उदय सामंत रत्नागिरि से जीते हैं। उनके भाई किरण सामंत राजापुर से विधायक बने हैं।

यह भी पढ़ें:2 से ज्यादा बच्चों वाले भी लड़ सकेंगे चुनाव! जानें अब किस राज्य ने लिया यह फैसला?

भाजपा सांसद नारायण राणे के दोनों बेटे भी विधानसभा पहुंचे हैं। उनके बेटे नीतेश राणे ने कणकावली से बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की है। वहीं, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना से नीलेश राणे ने कुडाल-मालवन से टिकट हासिल किया था, उनको जीत मिली है। शिवसेना अजित पवार गुट से रायगढ़ लोकसभा सीट से प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे सांसद हैं। उनकी बेटी अदिति तटकरे श्रीवर्धन विधानसभा सीट से विधायक बनी हैं। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रावसाहब दानवे लोकसभा चुनाव हारे थे। लेकिन उनके बेटा-बेटी को विधानसभा चुनाव में जीत मिली है। एकनाथ शिंदे गुट से संजना जाधव छत्रपति संभाजीनगर जिले की कन्नड़ सीट से जीती हैं। संतोष दानवे भोकरदन से तीसरी बार विधायक बने हैं।

विज्ञापन

अशोक चव्हाण की बेटी जीतीं

वहीं, छत्रपति संभाजीनगर जिले की पैठण सीट से शिवसेना शिंदे गुट के विलास भुमरे विधायक बने हैं। उनके पिता संदीपन भुमरे छत्रपति संभाजीनगर के सांसद हैं। राहुरी से बीजेपी के शिवाजीराव कार्डिले विधानसभा पहुंचे हैं। उनके दामाद संग्राम जगताप NCP अजित पवार गुट में हैं। वे अहमदनगर शहर से जीतकर विधायक बने हैं। भोकर से BJP की श्रीजया चव्हाण विधायक बनी हैं। उनके पिता अशोक चव्हाण सांसद हैं। सतारा विधानसभा सीट से बीजेपी के शिवेंद्र राजे चुनाव जीते हैं। वे बीजेपी सांसद उदयनराजे भोसले के चचेरे भाई हैं। एनसीपी अजित गुट के धनंजय मुंडे ने परली से जीत हासिल की है। वे बीजेपी एमएलए पंकजा मुंडे के चचेरे भाई हैं।

यह भी पढ़ें:अडानी मामले में आंध्र प्रदेश के पूर्व CM जगन मोहन रेड्डी ने किया आरोपों का खंडन

विज्ञापन

एनसीपी अजित गुट से छगन भुजबल ने येवला विधानसभा क्षेत्र से बाजी मारी है। उनके बेटे पंकज भुजबल विधान परिषद के सदस्य हैं। शिवसेना उद्धव गुट के आदित्य ठाकरे को वर्ली से जीत मिली है। उनके मौसेरे भाई वरुण सरदेसाई ने बांद्रा पूर्व से विधायक का चुनाव जीता है। उन्होंने बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को हराया है। महाराष्ट्र के सीएम रहे एकनाथ शिंदे ने कोपरी-पचपखाड़ी सीट से जीत हासिल की है। उनके बेटे श्रीकांत शिंदे ठाणे जिले के कल्याण-डोंबिवली लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।

शरद पवार 6 दशक से राजनीति में

शरद पवार महाराष्ट्र की राजनीति में 6 दशक से सक्रिय हैं। उनकी बेटी बारामती से सांसद हैं। भतीजे अजित पवार ने बारामती से विधायक का चुनाव जीता है। शरद के पोते रोहित पवार कर्जत जामखेड सीट से विधानसभा पहुंचे हैं। एनसीपी शरद गुट के जयंत पाटिल इस्लामपुर वालवा सीट से विधायक बने हैं। उनके रिश्तेदार सत्यजीत देशमुख भाजपा के टिकट पर शिराला सीट से जीते हैं। जयंत की पत्नी शैलजा और सत्यजीत की पत्नी रेणुका बहनें हैं। दोनों के पिता मोहनराव शिंदे मैसल से पूर्व विधायक रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola