महाराष्ट्र का CM कौन बनेगा? जानें देवेंद्र फडणवीस की मां सरिता ने क्या जवाब दिया?

Devendra Fadnavis Mother Sarita Reaction: महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इस सवाल के जवाब में देवेंद्र फडणवीस की मां सरिता फडणवीस की मां ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बड़ा दावा किया है।

Devendra Fadnavis Mother Sarita Fadnavis

मीडिया से बातचीत करती हुईं सरिता फडणवीस।

विज्ञापन

Devendra Fadnavis Mother Reaction: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। ऐसे में अब एक बार फिर महाराष्ट्र में शिवसेना एकनाथ शिंदे, भाजपा और NCP अजीत पवार के गठबंधन वाली सरकार बनने जा रही है। नई सरकार 26 नवंबर तक शपथ ग्रहण कर सकती है। इससे पहले 25 नवंबर को विधायक दल की बैठक होगी, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इसे लेकर प्रदेश के वर्तमान उप-मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस की मां सरिता फडणवीस का बयान सामने आया है। मीडिया द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा? इसके जवाब में उन्होंने बड़ा दावा किया।

 

विज्ञापन

देवेंद्र ने चुनाव को बिना थके समय दिया

देवेंद्र फडणवीस की मां सरिता फडणवीस ने कहा कि बेशक, मेरा बेटा देवेंद्र मुख्यमंत्री बनेगा। आज का दिन बहुत बड़ा दिन है, क्योंकि मेरा बेटा देवेंद्र बड़ा नेता बन गया है। उसने इस दिन के लिए 24 घंटे कड़ी मेहनत की है। न खाने की परवाह की और न ही सोने के बारे सोचा। चुनाव प्रचार और चुनाव की तैयारियां करता रहा। वह मुख्यमंत्री बनने का हकदार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ