Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में आज नाम वापसी का आखिरी दिन है। बीजेपी के 35 बागी पार्टी के लिए मुश्किल बने हुए हैं। बीजेपी की स्थानीय इकाई के नेता पिछले 3 दिनों से उन्हें मनाने में जुटे हैं। इस बीच खबर है कि पालघर से बीजेपी के बागी उम्मीदवार अमित घोड़ा लापता हो गए हैं। वे फिलहाल घर पर मौजूद नहीं हैं। इससे पहले शिवसेना के नेता श्रीनिवास वंगा भी टिकट नहीं मिलने से नाराज हो गए थे। श्रीनिवास वंगा 36 घंटे से भी ज्यादा समय तक लापता रहे थे। इसके बाद जब शिवसेना ने उनको एमएलसी पद का आश्वासन दिया तो वे लौट आए।
महायुति गठबंधन में शामिल शिवसेना ने पालघर से राजेंद्र गावित को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में 42 साल के अमित घोड़ा को पालघर या डहाणू सीट से टिकट मिलने की उम्मीद थी। बता दें अमित घोड़ी शिवसेना विधायक कृष्णा घोड़ो के बेेटे हैं। 57 साल के राजेंद्र गावित को पालघर से तो वहीं 41 साल के विनोद मेड़ा को डहाणू सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra Chunav 2024: मनोज जरांगे नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सभी 25 सीटों से वापस लेंगे नामांकन
मोबाइल भी बंद
फिलहाल बीजेपी के स्थानीय नेता उन्हें लगातार फोन कर मिलने का अनुरोध कर रहे हैं, ताकि पार्टी को नुकसान ना हो। अमित घोड़ा पिछले 24 घंटे से भी ज्यादा समय से लापता हैं। उनका मोबाइल भी बंद आ रहा है। वे अपने घर पर भी नहीं हैं। बता दें कि अमित घोड़ा ने अपने पिता के निधन के बाद खाली हुई सीट पर 2016 में उपचुनाव जीता था। 2019 में जब उन्हें टिकट नहीं मिला तो वे बीजेपी में शामिल हो गए।
ये भी पढ़ेंः संजय राउत के भाई ने शिंदे गुट की महिला उम्मीदवार को कहा ‘बकरी’, बोले- सिर तो झुकाना ही पड़ेगा
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
3 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
3 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
4 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines