Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान हो चुका है। प्रदेश में एक ही चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। इस बीच एनडीए में सीट बंटवारे पर आम सहमति बन गई है। जानकारी के अनुसार 90 प्रतिशत सीटों का बंटवारा फाइनल हो चुका है। 288 सीटों में से बीजेपी 158 पर शिवसेना शिंदे गुट 70 सीटों पर और एनसीपी अजित गुट 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। ऐसे में 278 सीटों पर तीनों दलों के बीच आम सहमति बन गई है। वहीं एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि महायुति गठबंधन के बीच महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों में से 230 सीटों पर सहमति बन गई है। सीटों पर अंतिम फैसला होने के बाद हम मीडिया को इस बारे में पूरी जानकारी देंगे।
इससे पहले बीजेपी करीब 100 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर चुकी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में सोमवार को हुई कोर ग्रुप की बैठक में सीटों को लेकर अंतिम फैसला ले लिया गया। वहीं मंगलवार को सीईसी की बैठक भी हुई। जिसमें पीएम मोदी भी शामिल हुए। ऐसे में बीजेपी आज झारखंड और महाराष्ट्र में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है।
लोकसभा के आधार पर हुआ सीटों का बंटवारा
बता दें कि महायुति में सीटों का बंटवारा लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। ऐसे में सबसे अधिक सीटों यानि 158 सीटों पर बीजेपी, 70 सीटों पर शिवसेना और एनसीपी 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लोकसभा चुनाव में शिवसेना ने 15 सीटों पर चुनाव लड़ा और उनमें से 7 सीटों पर जीत दर्ज की और एनसीपी ने 4 सीटों पर चुनाव लड़ा लेकिन सिर्फ एक सीट जीतने में सफलता हासिल की। वहीं बीजेपी 28 सीटों पर चुनाव लड़कर सिर्फ 9 सीटें जीतने में कामयाब हो सकी।
ये भी पढ़ेंः तीन स्टेट में दो दिन बारिश से नहीं मिलेगी राहत! बस, ट्रेन और हवाई सेवाएं प्रभावित
छोटी पार्टियों को सीटें देगी बड़ी पार्टियां
इसके अलावा पार्टी ने आरपीआई (ए), राष्ट्रीय समाज पक्ष, जन सुराज्य शक्ति और निर्दलीय कोटे जैसे छोटे सहयोगियों को उनक गठबंधन कोटे से सीटें दी जाएंगी। बता दें कि बीजेपी ने 2019 में 164 सीटों पर चुनाव लड़कर 105 सीटें जीती थीं। वो 160 सीटों पर चुनाव लड़ने की सोच रही है। हालांकि गठबंधन में सीएम फेस को लेकर कोेई फैसला नहीं हुआ है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी और एनसीपी एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में चुनाव लड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों से पहले सरकार का बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
संबंधित खबरें
MLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
5 hrs agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
7 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
2 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
2 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
2 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines