Maharashtra Assembly Election 2024 News: महाराष्ट्र में बीजेपी अलग तरह के दबाव का सामना कर रही है। सहयोगी पार्टियां विधानसभा चुनाव के लिए तगड़ी बारगेनिंग करने के मूड में हैं। दूसरी ओर बीजेपी को अजीत पवार के मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दबाव का भी सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पार्टी की कोशिश है कि एकनाथ शिंदे के साथ अजीत पवार को भी अपने कैंप में बनाए रखा जाए… लेकिन सीटों का गणित उसे परेशान कर रहा है। दरअसल महाराष्ट्र में बीजेपी कोर कमिटी की मीटिंग में पार्टी नेताओं ने विधानसभा चुनाव में 170 से 180 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करने की बात कही है। ऐसे में अगर बीजेपी अपने स्टैंड पर कायम रहती है तो फिर महाराष्ट्र में उसे दो सहयोगियों को एडजस्ट करने में खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ेंः भागवत साहब को खुलकर बोलना चाहिए… RSS चीफ के बयान पर संजय राउत का BJP पर हमला
एकनाथ शिंदे का प्लान
महाराष्ट्र में अगले तीन महीने में विधानसभा के चुनाव होंगे। अभी बीजेपी के सहयोग से एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री हैं। चुनाव बाद शिंदे को मुख्यमंत्री बनने के लिए कम से कम वर्तमान विधायकों की संख्या को बनाए रखना होगा। इसके लिए उन्हें विधानसभा चुनाव में बेहतर स्ट्राइक रेट भी रखना होगा। अगर विधानसभा चुनाव के लिए एकनाथ शिंदे के प्लान को देखें तो वह कम से कम 100 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। शिंदे ने बीजेपी पर दबाव बनाने के लिए 100 विधानसभा क्षेत्रों में 110 ऑब्जर्वर भी तैनात कर दिए हैं। शिंदे के इस फैसले से बीजेपी कैंप में असहजता है। क्योंकि इसी असहजता ने लोकसभा चुनावों में भी बीजेपी को नुकसान पहुंचाया है। भगवा पार्टी ये बात जानती है।
ये भी पढ़ेंः कांग्रेस से नाराज हैं शरद पवार, महाअघाड़ी में सीट बंटवारे को लेकर फंसा पेंच
लोकसभा चुनावों के दौरान एनडीए सहयोगियों के साथ बीजेपी की बातचीत काफी लंबी खींच गई। इसका परिणाम यह परिणाम कैंडिडेट के नाम का ऐलान आखिरी समय में हुआ और उसे चुनाव प्रचार के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाया। जाहिर है कि इससे सत्ताधारी पार्टी के प्रदर्शन पर खासा असर पड़ा।
‘सहयोगियों का असहयोग’
दो दिवसीय बीजेपी की कोर कमिटी की मीटिंग में लोकसभा चुनाव के दौरान सहयोगियों के ‘असहयोग’ पर भी खूब बातें हुईं। बैठक में खासतौर पर अजीत पवार का नाम लिया गया और पार्टी नेताओं ने कहा कि भले ही बीजेपी ने अजीत की पार्टी के साथ गठबंधन किया हो, लेकिन एनसीपी (अजीत) के कुछ पार्टी नेताओं और कई सारे विधायकों ने लोकसभा चुनाव के दौरान शरद पवार के लिए काम किया।
शिंदे की सेना पर भी सवाल
बीजेपी की मीटिंग में एकनाथ शिंदे की पार्टी और उसके असहयोग की भी बात सामने आई। बीजेपी नेताओं ने कहा कि कम से कम दो लोकसभा सीटों पर शिंदे गुट ने उनकी कोई मदद नहीं की, पार्टी को असहयोग का सामना करना पड़ा। जाहिर है कि ग्राउंड पर एकनाथ शिंदे की पार्टी को लेकर बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता आश्वस्त नहीं हैं।
अजीत को कैसे साधेगी बीजेपी
बीजेपी के ऊपर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से बहुत दबाव है। संघ का मानना है कि बीजेपी को अजीत पवार से गठबंधन तोड़ देना चाहिए। अजीत पवार की वजह से बीजेपी की छवि और संभावनाओं को धक्का लगा है। आरएसएस के मुखपत्र लगातार इस बारे में लिख रहे हैं। लेकिन बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व की कोशिश है कि एकनाथ शिंदे और अजीत पवार को विधानसभा चुनावों से पहले साधकर अपने साथ रखा जाए। देखना होगा कि अजीत पवार के मामले में बीजेपी, आरएसएस के दबाव को कैसे खत्म करती है।
क्या है महाराष्ट्र में NDA का समीकरण
288 सदस्यों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में अभी बीजेपी के पास 105 विधायक हैं। शिवसेना (शिंदे) के पास 37 विधायक हैं, हालांकि उनकी संख्या पहले 40 थी। वहीं अजीत पवार के पास 39 विधायक हैं।
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
14 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
14 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines