Maharashtra Assembly Election 2024 Mumbai News: (राहुल पांडेय) महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की पहली लिस्ट आने के बाद हल चल तेज हो गयी है। भाजपा ने पहली सूची में राज्य की 99 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। मुंबई की 36 विधानसभा सीटों में से 14 पर सीटों के लिए कैंडिडेट के नामों की घोषणा कर दी गयी है। अगर भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची को मुंबई के नजरिए से देखें तो चौंकाने वाले है, क्योंकि भाजपा ने शहर की अपनी तीन सेफ सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारा है। इसमें से एक बोरिवाली विधानसभा सीट है। इन सीटों पर भाजपा की पकड़ इतनी मजबूत है कि पार्टी ने किसी आम कार्यकर्ता को भी टिकट दिया तो विधायक बन सकता है। बावजूद इसके इन इलाकों में उम्मीदवारों के चयन के लिए BJP को काफी माथापच्ची करनी पड़ रही है।
बोरिवाली में क्या है बीजेपी का प्लान?
बोरिवली विधानसभा सीट भाजपा की सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है, उत्तर मुंबई लोकसभा के अंतर्गत आने वाली बोरिवली विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी को आम चुनाव में पार्टी के विधायक सुनील राणे ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को 1 लाख से ज्यादा वोटों की बढ़त दिलाई थी। सबसे सुरक्षित सीट होने बावजूद भाजपा ने पहली लिस्ट में सुनील राणे को टिकट नही दिया है। संभावना जताई जा रही है कि पार्टी सुनील राणे का टिकट काटकर इस बार पार्टी यहां से नए और युवा चेहरे पर दांव लगा सकती है।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र-यूपी-झारखंड में सीट शेयरिंग पर बवाल, INDIA में रार; क्या NDA तैयार?
कौन होगा बीजेपी का चेहरा
बोरिवाली विधानसभा सीट से भाजपा का उम्मीदवार कौन होगा इसको लेकर चर्चा हो रही है। हालांकि यहां से कई दावेदार है। लेकिन स्नेहल शाह का नाम जोर शोर से चल रहा है। स्नेहल युवा चेहरा हैं। जिन्हें भाजपा विधानसभा चुनाव में बोरिवाली विधानसभा सीट से मौका दे सकती है। स्नेहल शाह की बात करे तो भाजपा जैन सेल के महाराष्ट्र प्रदेश जॉइंट सेक्रेटरी है। क्षेत्र सक्रिय रहती है। हाल ही में आदिवासी, बौद्ध,जैन, गुजरती,दलित,उत्तर भारतीय समाज के लोगों ने पत्र लिखकर स्नेहल शाह के नाम पर दिया अपना समर्थन। इतना ही नही कोविड काल के दौरान उनके कामों की खूब चर्चा हुई है। गुजरातियों में उनके मजबूत पकड़ मानी जाती है।
मेहता की दावेदारी ने बढ़ाई पराग की मुश्किलें
भाजपा के लिए दूसरी सबसे सुरक्षित सीट उत्तर पूर्व मुंबई की घाटकोपर ईस्ट की सीट है। यहां से मौजूदा विधायक पराग शाह का टिकट कटने की संभावना जताई जा रही है। क्योंकि इस सीट से 6 बार के विधायक रहे प्रकाश मेहता की दावेदारी ने पराग शाह की मुश्किलें बढ़ा दी है। पराग शाह 2017 में पार्षद बने। उसके बाद 2019 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने प्रकाश मेहता का टिकट काटकर पार्टी ने पराग शाह को मौका दिया है। ऐसे में एक बार फिर प्रकाश मेहता की दावेदारी ने पराग शाह की मुश्किलें बढ़ा दी है। इस सीट पर विवाद होने की वजह से पार्टी प्रवीण छेड़ा के नामों पर भी विचार कर रही है।
वर्सोवा में लव्हेकर कई जगह पांडेय
मुंबई की वर्सोवा विधानसभा सीट पर भी ने उम्मीदवार नही घोषित किये हैं। जहां भारती लव्हेकर विधायक है। वर्सोवा से भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा विधायक भारती लव्हेकर का टिकट काटकर भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के महाराष्ट्र अध्यक्ष संजय पांडे के नामों पर भी विचार कर रही है।
यह भी पढ़ें- लॉरेंस बिश्नोई पर एक करोड़ का इनाम रखने वाले राज शेखावत कौन? करणी सेना से क्या कनेक्शन
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines