Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर शिवसेना और शिवसेना शिंदे में रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। खबर है कि मुंबई की वर्ली सीट से आदित्य ठाकरे के खिलाफ शिंदे सेना मिलिंद देवड़ा को उम्मीदवार बना सकती है। फिलहाल इसको लेकर पार्टी में विचार और मंथन चल रहा है। इसको लेकर एकनाथ शिंदे ने मिलिंद देवड़ा समेत पार्टी के तमाम बड़े नेताओं से बातचीत की है। हालांकि अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
वर्ली सीट से उम्मीदवारी को लेकर मिलिंद देवड़ा के करीबियों ने कहा कि इस पर पार्टी स्तर पर विचार-विमर्श हुआ है, अंतिम निर्णय पार्टी ही लेंगी। बता दें कि मिलिंद देवड़ा लोकसभा चुनाव से पहले जनवरी में कांग्रेस छोड़कर शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हुए थे। मिलिंद दो बार मुंबई साउथ से सांसद रहे हैं फिलहाल वे शिवसेना के राज्यसभा सांसद हैं। उनके पिता मुरली देवड़ा मुंबई के मेयर और केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
2019 में वर्ली से लड़ा था पहला चुनाव
बता दें कि आदित्य ठाकरे ने पहली बार 2019 में वर्ली सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। उन्होंने एनसीपी उम्मीदवार सुरेश माणे को 67 हजार से अधिक वोटों से हराया था। तब महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के बीच गठबंधन था। इससे पहले मनसे ने पिछले चुनाव में आदित्य ठाकरे के खिलाफ कैंडिडेट नहीं उतारा था। ऐसे में अगर मिलिंद देवड़ा मैदान में उतरते हैं तो मुकाबला टक्कर का होगा।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra Chunav 2024: NCP प्रत्याशी सना मलिक कौन? जिनके पिता के दाऊद इब्राहिम से संबंध!
प्रदेश में 20 नवंबर को 288 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होना है। जबकि नतीजे 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे। इस बीच दोनों ही गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर फैसला आखिरी चरण में हैं। महायुति में 10 सीटों को लेकर पेच फंसा है, तो वहीं दूसरी ओर महाविकास अघाड़ी में 20-25 सीटों पर विवाद की स्थिति है।
ये भी पढ़ेंः NCP जाॅइन करते ही जीशान सिद्दीकी को मिला टिकट, दूसरी लिस्ट में किस-किसका नाम?
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
8 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines