Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी में सीटों का बंटवारा तो हो गया, लेकिन पार्टियों के बीच सहमति दिख नहीं रही है। राज्य की 288 सीटों में से कई सीटें हैं, जहां पर महा विकास अघाड़ी की तीनों पार्टियों में से कम से कम दो ने एक दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारे हैं। महा विकास अघाड़ी में सीटों के बंटवारे को देखें तो कांग्रेस 102 सीट, शिवसेना यूबीटी 96 और शरद पवार की पार्टी एनसीपी 86 सीटों पर लड़ रही है। समाजवादी पार्टी को गठबंधन ने 2 सीटें दी हैं लेकिन पार्टी का दावा है कि वह 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं शेतकरी कामगार पक्ष को 2 सीटें दी गई हैं।
महाविकास अघाड़ी में कुछ ऐसी सीटें हैं, जहां गठबंधन की पार्टियों के उम्मीदवार एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। ये सीटें हैं – मिरज (सांगली), संगोला (सोलापुर), पंढरपुर (सोलापुर), परांडा (उस्मानाबाद), दिगरस (यवतमाल), भंडारा, कुर्ला, सिंदखेड़ राजा पर अघाड़ी में फ्रेंडली फाइट होने वाली है।
इन सीटों पर होगी फेंडली फाइट
उम्मीदवारों की बात करें तो मिरज (सांगली) में तानाजी सातपुते, शिवसेना यूबीटी के सामने कांग्रेस के मोहन वनखंडे चुनाव लड़ रहे हैं। सांगोला (सोलापुर) में दीपक आबा सालुंखे, शिवसेना यूबीटी के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं तो उनके सामने बाबा साहेब देशमुख शेतकरी कामगार पक्ष से ताल ठोंक रहे हैं। सोलापुर की ही एक और सीट पंढरपुर से भागीरथ भालके कांग्रेस के टिकट पर लड़ रहे हैं तो एनसीपी शरद गुट के अनिल सावंत भी मैदान में हैं।
उस्मानाबाद की परांडा सीट से शिवसेना यूबीटी के रणजीत पाटील चुनाव लड़ रहे हैं तो उनके सामने एनसीपी शरद गुट के राहुल मोटे भी खड़े हैं। यवतमाल की दिगरस सीट से शिवसेना यूबीटी के पवन जायसवाल चुनावी मैदान में हैं तो कांग्रेस के माणिक राव ठाकरे की चुनौती से भी उन्हें पार पाना है। भंडारा विधानसभा सीट से पूजा ठक्कर कांग्रेस के टिकट पर तो शिवसेना यूबीटी से नरेंद्र पहाड़े चुनावी मैदान में हैं। कुर्ला सीट पर शिवसेना यूबीटी के प्रवीणा मोरजकर चुनाव लड़ रहे हैं तो उनके सामने शरद पवार की पार्टी के मिलिंद अन्ना कांबले भी चुनावी मैदान में हैं।
ये भी पढ़ेंः मजबूरी या कुछ और… BJP के विरोध के बावजूद अजित पवार ने नवाब मलिक को क्यों दिया टिकट?
बीजेपी में ‘झगड़ा’ भारी
बीजेपी की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन की बात करें तो सिंदखेड़ राजा सीट से शिंदे सेना के शशिकांत खेड़ेकर चुनावी मैदान में हैं। वहीं एनसीपी अजीत से मनोज कायंदे भी ताल ठोंक रहे हैं। बारामती सीट पर भी महायुति में बगावत देखने को मिल रही है। यहां एनसीपी उम्मीदवार अजीत पवार के खिलाफ शिवसेना के सुरेंद्र जेवरे ने अपना नामांकन निर्दलीय के तौर पर दाखिल कर दिया है।
वहीं एनसीपी अजीत के बड़े नेता नवाब मलिक ने भी शिवाजी मानखुर्द सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। बीजेपी नवाब मलिक की दावेदारी के खिलाफ है। लेकिन अजीत पवार ने नवाब मलिक को पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतार दिया है। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीट के लिए कुल 7995 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं।
महायुति के सीट बंटवारे की बात करें तो भाजपा ने 148 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। शिवसेना शिंदे को 80 और एनसीपी अजीत पवार की पार्टी ने 53 सीटों पर उम्मीदवार खड़ा किए हैं। बीजेपी के सिंबल पर महाराष्ट्र में चार उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे, जबकि राज ठाकरे के बेटे के खिलाफ एमएनएस की एक सीट पर एनडीए ने अपना उम्मीदवार नहीं दिया है।
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
2 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
2 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
12 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
13 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
13 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines