Devendra Fadnavis News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा में इजाफा किया गया है। इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के बाद सरकार ने सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया है। खुफिया रिपोर्ट में फडणवीस के लिए खतरे की आशंका जताई गई थी। ऐसे में सरकार ने फोर्स वन के 10 से 12 कमांडो अतिरिक्त तौर पर तैनात करने का फैसला लिया है। इन कमांडो को फडणवीस के नागपुर स्थित घर के बाहर तैनात किया गया है।
बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर एकनाथ शिंदे, अजीत पवार और बीजेपी के गठबंधन की अगुवाई देवेंद्र फडणवीस कर रहे हैं। बीजेपी को महाराष्ट्र चुनाव में बागियों की चुनौती का भी सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे पर फडणवीस ने कहा कि बागी लोग भी हमारे ही हैं। उन्हें समझाना हमारा काम है। बहुत बार होता है कि आपके दिमाग में बहुत गुस्सा होता है, लेकिन उनका मनोभाव पार्टी के हित में है। फडणवीस ने उम्मीद जताई कि बीजेपी अपने बागियों को समझाने में सफल रहेगी।
उधर शिवाजी मानखुर्द सीट पर एनसीपी के उम्मीदवार नवाब मलिक को लेकर भी बीजेपी में बवाल मचा हुआ है। पार्टी ने कह दिया है कि वह नवाब मलिक का प्रचार नहीं करेगी। ऐसे में उद्धव सेना की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि बीजेपी ने नवाब मलिक की उम्मीदवारी का विरोध किया था। फडणवीस ने अजीत पवार को पत्र लिखा था और टिकट न देने के लिए कहा था। लेकिन अब अजीत पवार ने नवाब मलिक को टिकट दे दिया है। बीजेपी नेता आशीष शेलार कहते हैं कि वे मलिक की उम्मीदवारी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन उनके लिए प्रचार नहीं करेंगे। ये बताता है कि बीजेपी की कथनी और करनी में क्या अंतर है।
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
17 hrs ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
2 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
2 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
3 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
3 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
4 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
4 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
4 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
4 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines