Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने 48 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। अब तक पार्टी 71 प्रत्याशियों का एलान कर चुकी है। लिस्ट के अनुसार भुसावल से राजेश तुकाराम, जलगांव से स्वाति संदीप वाकेकर, अकोट से महेश गंगाने, वर्धा से शेखर प्रबोधबाबू शिंदे, सेवनेर से अनुजा सुनील केदार, नागपुर साउथ से गिरीश पांडव को प्रत्याशी बनाया है।
इसके अलावा कामथी से सुरेश यादवराव, भंडारा से पूजा गणेश, अर्जुनी मोरेगांव से दिलीप वामन, आमगांव से राजकुमार लोटजी, रालेगांव वसंत चिंदुजी पुरके, यवतमाल से अनिल बालासाहेब शंकरराव, अरनी से जितेंद्र शिवाजीराव, उमरखेड़ से साहेबराव कांबले को प्रत्याशी बनाया है।
ये है प्रदेश का चुनाव शेडयूल
बता दें इससे पहले शिवसेना उद्धव ने 15 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए थे। उद्धव की शिवसेना अब तक 80 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है। बता दें कि एमवीए में तीनों दलों के बीच 85-85 सीटों के लिए सहमति बनी है। बाकी बची सीटों पर भी जल्द ही उम्मीदवार घोषित किए जा सकते हैं। शरद पवार की एनसीपी ने भी शुक्रवार को 45 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand Election: INDIA में दरार, 3 सीटों पर कांग्रेस-RJD ने उतारे उम्मीदवार
महाराष्ट्र में 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होना है। वहीं नतीजे 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे। वहीं महायुति में भी अब तक 189 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान हो चुका है। बीजेपी अब तक 99 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra Chunav 2024: उद्धव ठाकरे की दूसरी लिस्ट में 15 प्रत्याशी कौन?
संबंधित खबरें
'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
5 hrs ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
1 day agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
1 day agoपोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का आरोप, महाराष्ट्र में डॉक्टर सस्पेंड
2 days agoजिस कंपनी के विमान में अजित पवार की मौत, उस वेंचर्स में मिली खामियां
2 days ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
5 days agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
5 days agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
6 days agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
6 days agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines