Election Commission: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग को शिकायत दी थी। चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए थे। इस पर चुनाव आयोग ने कांग्रेस को 66 पन्नों का विस्तृत जवाब दिया है। महाराष्ट्र की 50 विधानसभा सीटों में जुलाई से नवंबर तक 50 हजार वोटर जोड़ने की शिकायत कांग्रेस ने की थी। आयोग ने इसे तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है। चुनाव आयोग ने कहा कि सिर्फ 6 विधानसभा सीटों पर वोटर टर्नआउट में बदलाव असंभव है। क्योंकि उम्मीदवारों के एजेंट के पास फॉर्म 17C होता है, जो वोटिंग के बाद दिया जाता है।
यह भी पढ़ें:‘नीली क्रांति को फैशन शो बनाया…’, मायावती के भतीजे ने राहुल और प्रियंका गांधी पर साधा निशाना
कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र की 50 विधानसभा सीटों में जुलाई से नवंबर तक 50 हजार वोट जुड़े थे। इसमें 47 पर महायुति की जीत हुई थी। लेकिन चुनाव आयोग ने आरोपों को नकार दिया है। दो दिन पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने भी चुनाव नियमों में किए गए बदलावों को लेकर निशाना साधा था। पटोले ने कहा था कि राज्य में महायुति की सरकार जनादेश को चुराकर सत्ता में लौटी है। पटोले ने संशोधन और चुनाव आयोग को लेकर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि कुछ तो गड़बड़ है।
चुनाव आयोग पर पटोले ने उठाए थे सवाल
महाराष्ट्र की सरकार बनाने में चुनाव आयोग और केंद्र में बैठे बड़े अधिकारियों का हाथ है। पटोले के अनुसार एक दिन पहले ही चुनाव आयोग की ओर से नया नोटिफिकेशन जारी किया गया था। जो सवालों के घेरे में है। चुनाव आयोग ने कहा था कि अब कोई जानकारी नहीं दी जाएगी। पटोले ने पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के एक फैसले के बाद सवाल उठाए थे। कोर्ट ने एक मामले में आदेश दिया था कि हरियाणा विधानसभा चुनाव से जुड़े सभी दस्तावेजों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें:सुनील यादव कौन? लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने US में करवाया मर्डर, नशा तस्करी से कनेक्शन
इसमें सीसीटीवी फुटेज का हवाला भी दिया गया था। पटोले ने आरोप लगाया था कि हाल में किए गए संशोधन के बाद इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों पर अब सार्वजनिक जांच को सीमित किया जा रहा है। ये बदलाव EC की सिफारिश पर किए जा रहे हैं। अब तमाम आरोपों को लेकर चुनाव आयोग ने जवाब दाखिल कर दिया है।
संबंधित खबरें
'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', मुंबई में SIR को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव और राज ठाकरे का गर्जना मार्च
6 hrs ago'लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
1 day agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
2 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
2 days agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
2 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
2 days agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
2 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
3 days ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
4 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines