Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने चुनाव के बीच एक बार फिर विवादित बयान दिया है। पटोले ने महाराष्ट्र के अकोला में कहा बीजेपी को कुत्ता बनाने का वक्त आ गया है। झूठ के पुलिंदा लेकर पार्टी को दिखाने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले खुद को भगवान समझने लगे हैं। इनकी मस्ती बढ़ गई है। दिल्ली वाले खुद को विश्वगुरू समझते हैं। इसलिए समय आ गया है कि इनकी सत्ता की गर्मी निकाल दी जाए। इनको इनकी जगह दिखाई जाए।
नाना पटोले यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में फडणवीस खुद को भगवान समझ बैठे हैं। पटोले ने कहा कि बीजेपी संविधान की बात करते वक्त राहुल गांधी के हाथ में रखी किताब और मुसलमानों के आरक्षण पर झूठ फैला रही है। अकोला से एमवीए के प्रत्याशी साजिद खान के समर्थन में रैली करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सोच मनुस्मृति से निकली है, बीजेपी लोगों को हमेशा गरीब बनाए रखना चाहती है।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र चुनाव में BJP ने क्यों बदली रणनीति? रेवड़ी पॉलिटिक्स के खिलाफ रही है पार्टी
लाल रंग का मतलब समझाया
इसके साथ ही पटोले ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर उनके दिए बयान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा लाल रंग में हिंदू धर्म में एक पवित्र रंग है लेकिन बीजेपी इसको नक्सलवाद से जोड़ रही है। एक नवविवाहिता लाल साड़ी पहनती है, क्या इसका मतलब वह नक्सली है?
राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी
वहीं बीजेपी ने महराष्ट्र की चुनावी सभा में झूठ बोलने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुनाव आयोग से शिकायत की है। बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी चुनावी रैलियों में बीजेपी पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। वे बार-बार संविधान खत्म करने की बात कर रहे हैं, जो कि आधारविहीन है। प्रदेश में 20 नवंबर को 288 सीटों पर एक साथ वोटिंग होनी है, वहीं नतीजे 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra Election: उरण सीट पर शेकाप ने लड़ाई को बनाया दिलचस्प, MVA के भी दो उम्मीदवार आमने-सामने
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
13 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
13 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
22 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
23 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
23 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines