हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

महाराष्ट्र में वोटिंग से पहले बड़ी खबर, पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर जानलेवा हमला

Maharashtra Assembly Election 2024: पूर्व मंत्री के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, उन्हें खून से लथपथ समीप के अस्प्ताल पहुंचाया गया है। फिलहाल पूर्व मंत्री की हालत स्थिर है।

विज्ञापन
घायल अनिल देशमुख

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 की वोटिंग से पहले बड़ी खबर आई है। यहां एनसीपी शरद पावर गुट के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार नागपुर के काटोल में देशमुख की कार पर कुछ लोगों ने पत्थरबाजी की। इस हमले में अनिल देशमुख जख्मी हुए हैं।

सूचना पाकर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, पुलिस के अनुसार फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जार ही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की जा रही है। कार को क्षति पहुंची है, फिलहाल देशमुख की हालत स्थिर है, उनका प्राथमिक उपचार कराया गया है।

ये भी पढ़ें: मतदान से पहले एकनाथ शिंदे का चौंकाने वाला बयान, बोले- मैं CM की रेस में नहीं

सिर में आई गहरी चोट, खून से लथपथ दिखे पूर्व मंत्री 

जानकारी के अनुसार घटनास्थल से सामने आ रही वीडियो में दिख रहा है कि अनिल देशमुख के सिर में काफी चोटें आई हैं। वह खून से लथपथ सिर पर रुमाल रखे हुए कार में बैठे दिखाई पड़ रहे हैं। वहीं, उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। कार के आगे का शीशा टूट गया है। कार के बोनट पर बड़ा पत्थर पड़ा भी पड़ा हुआ दिखा।

बीच सड़क पर आकर रोका रास्ता

एनसीपी शरद पवार के कार्यकर्ताओं ने बताया कि पूर्व मंत्री की गाड़ी नागपुर के काटोल से गुजर रही थी अचानक कुछ अज्ञात बदमाशों की भीड़ वहां बीच सड़क पर आ धमकी। उग्र भीड़ ने देशमुख के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनकी कार पर जमकर पत्थर बाजी की। इससे पहले की कार ड्राइवर कुछ समझ पाता बदमाश हमला कर मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: Maharashtra Election: CM-डिप्टी सीएम से लेकर ठाकरे परिवार तक, दिग्गजों की सीटों पर कैसे हैं समीकरण?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें