महाराष्ट्र विधानसभा परिसर में हुई झड़प पर क्या बोले स्पीकर? सामने आई झगड़े की असली वजह

Maharashtra Assembly clash: महाराष्ट्र विधानसभा परिसर में दो विधायकों के समर्थकों के बीच हुई झड़प पर अब स्पीकर राहुल नार्वेकर बयान सामने आ गया है। स्पीकर ने कहा कि जांच के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

BJP vs NCP fight in Vidhan Bhavan

स्पीकर राहुल नार्वेकर (Pic Credit Social Media X)

BJP vs NCP fight in Vidhan Bhavan: महाराष्ट्र में गुरुवार शाम को विधानसभा परिसर में जो हुआ वह एकदम हैरान करने वाला था। बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर और एनसीपी शरद गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों विधायकों के समर्थक आपस में लड़ते हुए दिख रहे हैं। इससे पहले विधान भवन के बाहर दोनों विधायकों और उनके समर्थकों के बीच गाली-गलौज हुई थी जो आज मारपीट में बदल गई।

विज्ञापन

इस बीच पूरे मामले पर अब स्पीकर राहुल नार्वेकर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि विधानपरिसर में आज हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने जांच के आदेश दिए हैं और रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलने के बाद इसमें आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

झड़प के पीछे सामने आई ये वजह

दो दिन पहले एनसीपी एसपी विधायक जितेंद्र आव्हाड विधानसभा परिसर में खड़े थे इस दौरान गोपीचंद भी अपनी गाड़ी से विधानसभा पहुंचे। गाड़ी से उतरने के दौरान दरवाजा आव्हाड के पैर पर लगा। इस दौरान वहां मौजूद आव्हाड समर्थ नितिन देशमुख नाराज हो गया। देशमुख ने गोपीचंद के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद गोपीचंद के समर्थक आव्हाड को फोन और मैसेज कर लगातार धमकियां दे रहे थे।

विज्ञापन

सख्त कार्रवाई की जाएगी- सीएम

इस घटना के बाद गुरुवार को पडलकर के कार्यकर्ता देशमुख से भिड़ गए। इस दौरान परिसर में ही हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस पूरे मामले में सीएम देवेंद्र फडणवीस का बयान भी सामने आया है।

विज्ञापन

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस तरह की घटनाएं अस्वीकार्य हैं और हमारी प्रतिष्ठा को धूमिल करती हैं। दोनों सदनों के सभापतियों ने इस पर संज्ञान लिया है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ