Maharashtra Double Murder Mother-Son Found In Bed Box: महाराष्ट्र के अमरावती में मां-बेटे की हत्या का मामला सामने आया है। दोनों की हत्या के बाद शव को घर के अंदर बेड के बॉक्स में छिपाया गया था। जब शव से दुर्गंध आने लगी तो पड़ोसियों ने मृतकों के परिवार को मामले की जानकारी दी। फिर मामले का खुलासा हुआ।
जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र पुलिस ने शनिवार को अमरावती में एक मकान के बेड बॉक्स के अंदर छुपाए गए एक महिला और उसके बेटे के शव को बरामद किया। मृतका की पहचान 45 वर्षीय नीलिमा गणेश कापसे, जबकि उसके बेटे की पहचान 22 वर्षीय बेटे आयुष कापसे के रूप में हुई।
पड़ोसियों को दुर्गंध आई तो रिश्तेदारों को दी सूचना
बताया जा रहा है कि दो दिन से मृतकों के पड़ोसियों को दुर्गंध आ रही थी। इस बारे में उन्होंने मृतकों के रिश्तेदारों को सूचना दी। सूचना के बाद नागपुर में रहने वाले रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि घर का मेन गेट और पिछला दरवाजा अंदर से बंद था।
मृतकों के रिश्तेदारों ने तुरंत सहायता के लिए पुलिस से संपर्क किया। प्रारंभिक जांच के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और घर के अंदर पहुंची। पुलिस ने अंदर देखा कि बेड पर खून के धब्बे फैले थे। पूरे कमरे में बदबू फैली थी। पुलिस ने जब बेड के बॉक्स को खोला तो अंदर मां बेटे की लाश पड़ी थी।
महिला का बड़ा बेटा गायब, तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक, मृतका का बड़ा बेटा गायब है। उसका मोबाइल भी बंद है। फिलहाल, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक के बड़े बेटे की जानकारी मिलने के बाद ही हत्या की गुत्थी सुलझ पाएगी। फिलहाल, जानकारी जुटाई जा रही है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
11 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
13 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
13 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines