Dhananjay Munde Resignation Update: महाराष्ट्र के बीड कस्बे के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले में आरोपी प्रदेश के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे कल सोमवार को पद से इस्तीफा देंगे। यह दावा उनकी पत्नी करुणा धनंजय मुंडे ने किया है।
करुणा मुंडे और धनंजय मुंडे के बीच कोर्ट में लड़ाई चल रही है और पिछले कुछ सालों से करुणा पति धनंजय मुंडे से अलग रहती है। एक फेसबुक पोस्ट में करुणा ने लिखा है कि 3-3-2025 को राजी नामा होगा #karunadhananjaymunde…इतना ही नहीं करुणा मुंडे ने दावा किया है df 2 दिन पहले ही धनंजय मुंडे का इस्तीफा ले लिया गया है।
यह भी पढ़ें:कैंसर वैक्सीन 14 साल की बेटियों के लिए फ्री, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला
CID फाइल कर चुकी मर्डर केस की चार्जशीट
दूसरी ओर, महाराष्ट्र CID ने बीते दिन ही सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड मामले में चार्जशीट फाइल कर दी है और कृषि मंत्री धनंजय मुंडे का दाहिना हाथ कहे जाने वाले वाल्मीकि कराड को पहला आरोपी बनाया है। वाल्मीकि कराड और धनंजय मुंडे बिजनेस पार्टनर भी हैं। परली में 300 करोड़ की इन्वेस्टमेंट करके अवादा कंपनी ने काम शुरू किया था।
इस कंपनी से वाल्मीकि कराड और उसकी गैंग ने 2 करोड़ की फिरौती मांगी, लेकिन सरपंच संतोष देशमुख फिरौती के बीच में आ गए, इसलिए उनकी बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इस हत्या के बाद बीड जिले के NCP अजीत, NCP शरद और BJP विधायकों ने धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग की।
यह भी पढ़ें:Video: फडणवीस की तारीफ और शिंदे पर हमला; उद्धव की नई चाल से महाराष्ट्र में आएगा भूचाल!
धनंजय मुंडे बीमारी के कारण राजनीति से दूर हुए
इस्तीफे की मांग पर धनंजय मुंडे ने कहा कि इस्तीफे का फैसला पार्टी चीफ अजीत पवार लेंगे। अजीत पवार ने धनंजय के इस्तीफे की गेंद मुख्यमंत्री फडणवीस के पाले में डाल दी। इस बीच धनंजय मुंडे की आंख का ऑपरेशन हुआ और बाद में उन्हें बेल्स पाल्सी नामक बीमारी ने जकड़ लिया।
बीमार होने के बाद मंत्री मुंडे सामाजिक और राजनीतिक जीवन से दूर हो गए। यहां तक कि उन्होंने कैबिनेट की बैठक से भी दूरी बना ली। अजीत पवार कृषि मंत्री धनंजय मुंडे का इस्तीफा नहीं लेना चाहते, क्योंकि महाराष्ट्र में करीब एक करोड़ वोटर्स वंजारी समाज के हैं। ऐसे में मुंडे पर कारवाई हुई तो यह वोट बैंक हाथ से निकलने का डर है।
यह भी पढ़ें:‘भ्रष्ट अफसरों की सिफारिश नहीं चलेगी…’; अपने ही मंत्री पर क्यों भड़के CM देवेंद्र फडणवीस?
धनंजय मुंडे के इस्तीफे से होगा वोटबैंक का नुकसान
दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अगर धनंजय मुंडे का इस्तीफा लेते है तो पंकजा मुंडे का नेतृत्व वंजारी समाज में उभर सकता है। यह मुख्यमंत्री के लिए चुनौती हो सकता है, इसलिए धनंजय मुंडे बचते रहे। इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया ने सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामला और कृषि मंत्री कार्यकाल में मुंडे द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के मामले उजागर किए, जिससे धनंजय मुंडे विवाद में और धंसते गए। अब 3 मार्च दिन सोमवार से महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र मुंबई में शुरू हो रहा है तो विपक्ष धनंजय मुंडे के इस्तीफे को लेकर आक्रामक रहेगा। इसलिए चर्चा है कि बजट सत्र शुरू होने से पहले धनंजय मुंडे का इस्तीफा लिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:Maharashtra Political Crisis: एकनाथ शिंदे को घर में घेरने के लिए BJP का प्लान तैयार
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
14 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
19 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
1 day agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 day agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 day agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines