---विज्ञापन---

मुंबई

Maharashtra Accident News: नासिक-शिरडी हाईवे पर बस की ट्रक से टक्कर, 10 यात्रियों की मौत

Maharashtra Accident News: महाराष्ट्र के नासिक-शिरडी राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, नासिक-शिरडी हाईवे पर पथारे के पास श्रद्धालुओं से सवार बस की एक ट्रक से टक्कर ह गई। नासिक पुलिस के मुताबिक, साईं बाबा […]

Maharashtra Accident News: महाराष्ट्र के नासिक-शिरडी राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, नासिक-शिरडी हाईवे पर पथारे के पास श्रद्धालुओं से सवार बस की एक ट्रक से टक्कर ह गई। नासिक पुलिस के मुताबिक, साईं बाबा के भक्तों को ले जा रही बस के ट्रक से टकरा जाने से 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –Lohri 2023: लोहड़ी का पर्व आज, परिवार और दोस्तों के साथ यूं सजाएं महफिल

CM शिंदे ने दिए जांच के आदेश

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नासिक-शिर्डी हाईवे पर हुए बस हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है, मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

---विज्ञापन---

25 से 30 यात्रियों के घायल होने की खबर

हादसे मे 25 से 30 यात्रियों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, सिन्नार से शिरडी हाईवे पर पथारे गांव के पास बस हादसे की शिकार हुई। बस का एक साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

---विज्ञापन---

मुंबई से शिरडी आ रही टूरिस्ट बस में कुल 45 यात्री सफर कर रहे थे। 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 7 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। घायलों को तुरंत पास के साईंबाबा अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ की हालत गंभीर है।

और पढ़िए –पाकिस्तान का ये ‘साथी देश’ हुआ ‘मेड इन इंडिया’ का मुरीद, अपने देश को मजबूत करने के लिए खरीदे इतने आर्मी ट्रक

---विज्ञापन---

अंबरनाथ से शिरडी जा रहे थे श्रद्धालु

बताया जा रहा है कि बस श्रद्धालुओं को मुंबई के अंबरनाथ से दर्शन के लिए शिरडी ले जा रही थी। हादसा सिनर-शिरडी हाईवे पर पठारे गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मृतकों की शिनाख्त का काम जारी है और हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

First published on: Jan 13, 2023 10:10 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola