हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महाराष्ट्र की 8 हॉट सीटें, जिस पर सीट बंटवारे को लेकर महायुति में फंसा पेंच!

Maharashtra 8 Hot Seat Mahayuti Sharing: महाराष्ट्र में मतदान शुरू होने में 20 दिन से भी कम समय बचा है। हालांकि राज्य की 8 सीटों को लेकर महायुति में पेंच फंस गया है। आइए जानते हैं वो 8 सीटें कौन सी हैं?

विज्ञापन
कौन बनेगा महाराष्ट्र का अगला सीएम? (File Photo)

Maharashtra 8 Hot Seat Mahayuti Sharing: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 का शंखनाद हो चुका है। 13 और 20 नवंबर को महाराष्ट्र में मतदान होने वाले हैं। इसके बावजूद महायुति और MVA में कई सीटों को लेकर पेंच फंसने भी खबरें सामने आ रही हैं। राज्य की 288 सीटों में से महायुति ने 182 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। इस फेहरिस्त में बीजेपी ने 99, एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 45 और अजीत पवार की NCP ने 38 सीटों पर उम्मीदवारों ऐलान किया है। ऐसे में महायुति को अभी 106 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करनी है। मगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति में महाराष्ट्र की 8 हॉट सीटों को लेकर घमासान मचा हुआ है। आइए जानते हैं आखिर वो 8 हॉट सीटें कौन-कौन सी हैं?

बीड विधानसभा सीट

खबरों की मानें तो बीड विधानसभा सीट पर शिंदे गुट और अजित पवार गुट के बीच तकरार छिड़ी हुई है। शिंदे गुट के नेता अनिल जगताप ने इस सीट पर अपना दावा ठोंक दिया है, तो अजित पवार गुट के नेता योगेश शिरसागर भी यहां से टिकट चाहते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Video: MVA में ‘सेंचुरी’ की रेस, बैकफुट पर क्यों आई कांग्रेस? यहां समझें पूरा सियासी समीकरण

कन्नड़ विधानसभा सीट

कन्नड़ विधानसभा सीट को लेकर भी अजित पवार गुट और शिंदे गुट के बीच बातचीत चल रही है। शिंदे गुट की नेता संजाना जगताप यहां से चुनाव लड़ने की मांग कर रही हैं, तो अजित पवार गुट के नितिन पटेल ने भी इसी सीट से ताल ठोकने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन

बदलापुर विधानसभा सीट

पिछले महीने गलत वजहों से चर्चा में रही बदलापुर सीट को लेकर शिंदे गुट और बीजेपी में भी पेंच फंसा हुआ है। बीजेपी नेता बलिराम शिरस्कर ने यहां से टिकट चाहते हैं, तो शिंदे गुट के नेता विट्ठल खरत पाटिल ने भी इसी सीट से टिकट की मांग की है।

मेलघाट विधानसभा सीट

महाराष्ट्र की मेलघाट सीट पर अजित पवार और शिंदे गुट के बीच पेंच फंस गया है। शिंदे गुट के राजकुमार पटेल ने मेलघाट से टिकट की मांग की है। वहीं अजित पवार गुट के राम काले भी इसी सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं।

विज्ञापन

आष्टी विधानसभा सीट

आष्टी में बीजेपी और अजित पवार गुट के बीच बहस बाजी चल रही है। अजित गुट के बालासाहेब अस्बे ने इस सीट से अपनी दावेदारी ठोकी है। वहीं बीजेपी नेता सुरेश धस भी इसी सीट से टिकट लेने पर अड़ गए हैं।

अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट

मुंबई की हॉट सीट मानी जाने वाली अंधेरी ईस्ट पर भी महायुति ने उम्मीदवार नहीं उतारा है। इस सीट पर शिंदे गुट और बीजेपी ने दावा ठोंका है। बीजेपी इस सीट से मुरंजी पटेल को टिकट देने की बात कर रही है, लेकिन इस पर अभी तक फैसला नहीं हो सका है।

विज्ञापन

मानखुर्द और सिंदखेड

महाराष्ट्र की मानखुर्द और सिंदखेड सीट पर भी महायुति में पेंच फंस गया है। सिंदखेड में शिंदे गुट और अजित पवार गुट के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। वहीं मानखुर्द सीट के लिए नवाब मलिक का नाम सामने आ रहा था, लेकिन बीजेपी ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें- BJP को हराने के लिए अखिलेश का मास्टरस्ट्रोक, SP प्रमुख ने बताया कैसे जीतेंगे?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola