Mahadev App Scam Latest Update: (मुंबई से विनोद जगदाले की रिपोर्ट): महादेव एप स्कैम मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 200 करोड़ की शादी और सितंबर 2022 की ग्रैंड बर्थडे पार्टी के बाद इस साल सितंबर में भी दुबई में एक आलीशान पार्टी होने वाली थी। पार्टी के लिए सेलिब्रिटीज की लंबी लिस्ट तैयार की गई थी, लेकिन ईडी के चलते ऐन वक्त पर पार्टी को रद्द किया था।
जानकारी के मुताबिक, इस हाई प्रोफाइल पार्टी के लिए कुछ इवेंट मैनेजमेंट और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कंपनियों की सर्विसेज भी ली गई थी, जिन्हें मुंबई में हवाला के जरिए पेमेंट किया गया। आरोपों के अनुसार, ईडी ने कैटलिस्ट एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के दिल्ली और मुंबई ठिकानों पर छापेमारी की है।
फिल्मी हस्तियों को भी दुबई लाने का था जिम्मा
बताया गया है कि मुंबई के ओशिवारा इलाके में एक रिहायशी बिल्डिंग में इस कंपनी के दफ्तर पर छापेमारी के बाद ईडी ने 3 लाख 81 हजार रुपए बरामद किए है। फिलहाल कंपनी ने इस ठिकाने से अपना कामकाज सिमट लिया है और इस मकान को किसी और को किराए पर दे दिया गया है। इस इवेंट और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कंपनी को फिल्मी हस्तियों को इस साल भी दुबई पार्टी में लाने का जिम्मा दिया गया था।
क्या है महादेव एप स्कैम
महादेव एप एक बैटिंग एप (सट्टा एप) है। इसको चलाने वाला छत्तीसगढ़ का निवासी सौरभ चंद्राकर है। जांच में सामने आया है कि सौरभ ने बड़ी संख्या में युवाओं को आसानी से पैसा कमाने का लालच दिया। इसके लिए आरोपी ने कॉल सेंटर भी बनाए। ईडी की पड़ताल में खुलासा हुआ था कि आरोपी ने अवैध कमाई के लिए बेनामी बैंक खाते भी खोले थे।
इस काम में कई नेता और नौकरशाहों का नाम भी सामने आया था। अनुमान है कि इस एप से आरोपी अभी कर 6000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर चुका है। इस फर्जीवाड़े में बॉलीवुड की कई सेलेब्रिटी का भी नाम सामने आया है। ईडी की ओर से मामले की जांच लगातार जारी है।
संबंधित खबरें
दिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
12 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
13 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
17 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
2 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines