Loksabha Elections 2024 Madhuri Dixit May Contest On BJP Ticket: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने महाराष्ट्र में ‘मिशन 45’ पर काम शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार लोकसभा चुनाव में कई सीनियर नेताओं और विधायकों को टिकट दिया जा सकता है। खबर ये भी है कि धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित को भी भाजपा चुनावी मैदान में उतार सकती है।
चर्चा है कि बीजेपी माधुरी दीक्षित नेने को सांसद पूनम महाजन या गोपाल शेट्टी के लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। बताया जाता है कि हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा मुंबई दौरे पर आए थे। इस दौरान दोनों नेताओं ने लाल बाग के राजा भगवान गणपति के दर्शन किए थे। इसके बाद दोनों नेताओं की राज्य के बड़े नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक भी हुई थी।
2019 में भी चर्चा थी, लेकिन कर दिया था इनकार
बैठक में जेपी नड्डा और अमित शाह दोनों ने लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। इसी बैठक में माधुरी दीक्षित के नाम पर भी चर्चा की गई। बता दें कि इससे पहले 2019 में भी माधुरी दीक्षित के बीजेपी से चुनाव लड़ने की चर्चा थी, तब माधुरी दीक्षित ने इंकार कर दिया था।
दरअसल, बीजेपी अगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार कर रही है। महाराष्ट्र में बीजेपी का टारगेट 48 सीटों में से सहयोगी दलों के साथ 45 सीट जीतने का है, लेकिन पार्टी के सामने सबसे बड़ी मुश्किल ये है कि उनके सामने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और उद्धव ठाकरे मैदान में हैं।
आखिर महाराष्ट्र में क्यों नए प्रयोग कर रही है भाजपा?
कहा जा रहा है कि शरद पवार और उद्धव ठाकरे के मुकाबले भाजपा का गठबंधन कम असरदार है, क्योंकि अभी तक महाराष्ट्र को लेकर जितने भी सर्वे आ रहें हैं, उसमें इंडिया गठबंधन, भाजपा और उसके सहयोगियों पर भारी दिख रहा है। यही कारण है कि बीजेपी इस बार महाराष्ट्र में भी नए प्रयोग करने वाली है।
सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी आलाकमान ने महाराष्ट्र के नेताओं से साफ कह दिया है कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा सीनियर वकील उज्जवल निकम, वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, पीडब्ल्यूडी मंत्री रवींद्र चव्हाण, बीजेपी महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, मंगल प्रभात लोढ़ा, चंद्रकांत पाटिल और विनोद तावड़े को लोकसभा चुनाव के चुनावी समर में उतार सकती है। लेकिन ये भी कहा जा रहा है कि इसमें से कई विधायक और मंत्री लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते।
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
4 hrs agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
8 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
14 hrs ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
1 day agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
1 day agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
1 day agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
2 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
2 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
2 days ago'ECINet में हों 4 बड़े बदलाव', महाराष्ट्र SIR में लोकल स्टाफ को ज्यादा पावर की उठी मांग, 2 चुनाव आयुक्त भी उठा चुके मुद्दा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines