Maharashtra Politics: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) पर कब्जे की जंग के बीच शरद पवार के पोते रोहित पवार ने दावा किया कि लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव तय समय से पहले हो सकते हैं। रोहित पवार ने कहा कि चार दिन पहले अधिकारियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की जांच शुरू करने या ईवीएम का निर्माण शुरू करने के निर्देश मिले थे।
रोहित पवार ने कहा, “इससे पता चलता है कि लोकसभा चुनाव दिसंबर 2023 में हो सकते हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, जो अक्टूबर 2024 में होने वाला है, लोकसभा चुनावों के साथ हो सकता है।” बता दें कि रोहित पवार कर्जत जामखेड विधानसभा क्षेत्र से एनसीपी के विधायक हैं।
यह भी पढ़ेंः तीस्ता सीतलवाड़ की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने 19 जुलाई तक लगाई रोक, गुजरात सरकार को नोटिस
https://twitter.com/ANI/status/1676464718746357762
रोहित बोले- इस कदम के पीछे कर्नाटक चुनाव में भाजपा की हार है
रोहित पवार ने दावा किया कि इस कदम के पीछे मुख्य कारण कर्नाटक चुनाव में बीजेपी की हार है। उन्होंने कहा, “पार्टी कर्नाटक में हार गई और यही स्थिति मध्य प्रदेश, हरियाणा और अन्य राज्यों में भी पैदा हो सकती है। पार्टी ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए एनसीपी और शिवसेना को तोड़ दिया।”
यह भी पढ़ेंः Uniform Civil Code पर उपराष्ट्रपति धनखड़ का बड़ा बयान; बोले- बिना देरी UCC लागू करने का समय आ गया
बता दें कि रविवार को एनसीपी में फूट पड़ गई जब अजित पवार आठ अन्य विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार में शामिल हो गए। शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने नौ विधायकों के खिलाफ महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के पास अयोग्यता याचिका दायर की है।
अजित पवार और छगन भुजबल के साथ दिलीप पाटिल, हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडो, धर्मरावबाबा अत्राम, अदिति तटकरे, संजय बंसोडे और अनिल पाटिल रविवार को एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फड़णवीस महाराष्ट्र सरकार में शामिल हुए हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines