Lok Sabha Election 2024 : देश में अगले महीने लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा हो सकती है। इसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी कर दी है। इस बीच महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने बुधवार को शिवसेना (UBT) के मुखिया और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बाघ की खाल पहनने से बिल्ली बाघ नहीं बन जाती। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को कम से कम एक सीट जीतने की चुनौती दी।
भाजपा के सीनियर नेता और मंत्री गिरीश महाजन ने शरद पवार को बारामती लोकसभा सीट से अपनी बेटी सुप्रिया सुले की जीत सुनिश्चित करने की भी चुनौती दी, जहां से वे वर्तमान में सांसद हैं। उन्होंने उद्धव ठाकरे के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी लगातार राज्यों का दौरा कर रहे हैं, क्योंकि भाजपा को आम चुनाव में हारने का डर सता रहा है।
यह भी पढ़ें : ‘क्यों छोड़ दें एक सीट’? INDIA गठबंधन पर उमर अब्दुल्ला ने दिया बड़ा बयान
उद्धव ठाकरे के बयान पर गिरीश महाजन ने किया पलटवार
उन्होंने यवतमाल में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पीएम मोदी आज न सिर्फ महाराष्ट्र का दौरा कर रहे हैं, बल्कि वे एक दिन में तीन-तीन राज्यों का दौरा कर रहे हैं। उद्धव ठाकरे ने जो भी कहा है, केवल भोला-भाला व्यक्ति ही उस पर भरोसा कर सकता है। मैं चुनौती देता हूं कि उनकी पार्टी कम से कम एक लोकसभा सीट जीतकर दिखा दे।
यह भी पढ़ें : कौन हैं सुशील गुप्ता? जिन्हें AAP ने कुरुक्षेत्र से बनाया उम्मीदवार
400 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगा एनडीए : मंत्री
महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास मंत्री महाजन ने कहा कि हमने 400 से अधिक लोकसभा सीट जीतने का नारा दिया है। आपको बता दें कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) महा विकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन का हिस्सा है, जिसमें शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा और कांग्रेस भागीदार हैं। अविभाजित शिवसेना ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 18 लोकसभा सीटें जीती थीं। उनमें से केवल 5 सांसद ठाकरे गुट का समर्थन करते हैं, जबकि 13 अन्य महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ हैं।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
7 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
9 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
9 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines