Lok sabha Election 2024 Maharashtra Mahayuti Alliance: देश में कुछ ही महीनों के बाद लोकसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में विपक्षी गठबंधन इंडिया और भाजपा के अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन में सहयोगी दलों में सीट बंटवारे को लेकर मंथन चल रहा है। इस बीच महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र में शिंदे गुट की अगुवाई वाली शिवेसना, अजीत गुट की अगुवाई वाली एनसीपी और भाजपा एक साथ चुनाव लड़ेंगे। यह घोषणा अजीत पवार गुट की अगुवाई वाली एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने की हैं।
यह भी पढ़ेंः ‘रामनगरी से PMO और सरकार करेगी काम’, संजय राउत ने क्यों पीएम मोदी की अयोध्या यात्रा पर कसा तंज
हालांकि उनकी इस घोषणा पर अभी भाजपा और शिवसेना ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। तटकरे ने आगे बताया कि प्रदेश में 14 जनवरी से अलग-अलग जिलों में महायुति गठबंधन की रैलियां भी आयोजित होगी।
बता दें कि कुछ दिनों पहले भाजपा ने दावा किया था कि वह लोकसभा में प्रदेश की 48 में से 26 सीटों पर अकेेले चुनाव लड़ेगी। ऐसे में फिलहाल सीटों के बंटवारे को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। भाजपा में सीटों के बंटवारे को लेकर केंद्रीय आलाकमान ही अंतिम निर्णय लेगा। ऐसे में सीट बंटवारे को लेकर भाजपा-शिवसेना और एनसीपी के बड़े नेता जल्द ही एक बैठक दिल्ली में करेंगे। जिसमें सीट बंटवारे को लेकर एक फाॅर्मूले पर सहमति बन सकती है।
यह भी पढ़ेंः Hit and Run Law: प्रदर्शन कर ट्रक ड्राइवर हुए उग्र, मुबंई में पुलिसकर्मी के पीछे डंडा लेकर दौड़े, Video
2019 में यह था परिणाम
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और संयुक्त शिवसेना ने मिलकर 48 सीटों पर चुनाव लड़ा था। जिसमें भाजपा ने 23 और शिवसेना ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कुल मिलाकर एनडीए ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भाजपा ने इस चुनाव में 25 और शिवसेना ने 23 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इधर भाजपा ने अपने क्षेत्रीय इकाई के नेताओं को सख्त हिदायत दी है कि कोई भी नेता गठबंधन को लेकर बयानबाजी नहीं करें। इसमें सीट बंटवारे को लेकर सहमति और असहमति जैसा कोई बयान स्थानीय नेता नहीं देगा। गठबंधन से जुड़े किसी भी बयान के लिए केंद्रीय नेतृत्व ही अधिकृत होगा।
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
37 mins agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
2 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
4 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
4 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines