Maha Vikas Aghadi Seat sharing In Maharashtra : मुंबई के एक होटल में लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर महा विकास आघाडी (MVA) की बैठक चल रही है। बताया जा रहा है कि आज की बैठक में सीट शेयरिंग पर अंतिम मुहर लग जाएगी। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता इसकी घोषणा करेंगे। शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि आज की बैठक में सीट बंटवारे पर फैसला करना पड़ेगा। इस बीच महा विकास आघाडी में लोकसभा सीट शेयरिंग का संभावित फॉर्मूला सामने आया है।
इतने सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना UBT और कांग्रेस?
सूत्रों ने बताया कि महा विकास आघाडी में शिवेसना (UBT) और कांग्रेस बराबर-बराबर सीट पर चुनाव लड़ सकती है। शिवसेना (UBT) 18 सीट तो कांग्रेस 18 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। वहीं, शरद पवार की एनसीपी के कोटे में 8 सीटें जा सकती हैं। गठबंधन में वंचित बहुजन आघाडी को दो से तीन सीटें मिल सकती हैं।
यह भी पढ़ें : ‘बाघ की खाल पहनने से बिल्ली…’, महाराष्ट्र के मंत्री ने उद्धव-शरद को दी बड़ी चुनौती
राहुल ने शरद-उद्धव से की थी बात
महा विकास आघाडी में सीट शेयरिंग को लेकर फंसे पेंच को सुलझाने के लिए लगातार मंथन चल रहा है। कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने शरद पवार और उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की थी। इस बातचीत के बाद पिछले दो दिनों से मुंबई के एक होटल में महा विकास आघाडी के नेताओं के बीच चर्चा चल रही है। संजय राउत ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 48 सीटों पर कौन कहां से लड़ेगा, इसपर फैसला हो गया है। बुधवार की बैठक अंतिम होगी, उसके बाद घोषणा की जाएगी।
बैठक में पहुंचे तीनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता
बैठक में शिवसेना उद्धव गुट से विनायक राउत, संजय राउत और एनसीपी शरद पवार गुट से जितेंद्र अहवाड पहुंचे हैं। वहीं, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले, वर्षा गायकवाड़ मौजूद हैं। इस बैठक से पहले नाना पटोले ने कहा कि आज महा विकास आघाडी की आखिरी बैठक है। आज सीट शेयरिंग पर चर्चा पूरी होने की उम्मीद है। सीट बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं है। महाराष्ट्र की सभी 48 लोकसभा सीट महा विकास आघाडी की है।
यह भी पढ़ें : ‘क्यों छोड़ दें एक सीट’? INDIA गठबंधन पर उमर अब्दुल्ला ने दिया बड़ा बयान
कुछ सीटों पर फंसा पेंच पर आज सुलझा लिया जाएगा
हाल ही में शिवसेना UBT ने 18 लोकसभा सीट पर कॉर्डिनेटर नियुक्त किए थे। महाविकास आघाडी में कुछ सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ था। सूत्रों की मानें तो मंगलवार की बैठक में विवाद को सुलझा लिया गया है। बुधवार की बैठक में इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
12 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
12 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
22 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
23 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
23 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines