Baba Siddique Murder Case: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान हरियाणा के करनैल सिंह और यूपी के धर्मराज कश्यप के तौर पर की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपियों ने खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी 25-30 दिन से इलाके की रेकी कर रहे थे और बाबा सिद्दीकी को मारने के लिए घटनास्थल पर ऑटो रिक्शा से पहुंचे थे। पुलिस को शक है कि आरोपियों को किसी अंदरूनी व्यक्ति से भी जानकारी मिल रही थी, जो उन्हें गाइड कर रहा था। मामले की गहन जांच जारी है।
सूत्रों के मुताबिक बाबा सिद्दीकी को मारने से पहले तीनों आरोपियों ने कुछ समय घटनास्थल पर बिताया और बाबा सिद्दीकी के आने का इंतजार किया। बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हत्याकांड में फरार तीसरे शूटर की तलाश के लिए पुलिस ने 3 टीमें बनाई हैं। हालांकि तीनों शूटर के सुपारी कॉन्ट्रैक्ट किलर होने की बात सामने आ रही है।
मायानगरी में खलबली
बाबा सिद्दीकी के आरोपियों के बिश्नोई गैंग से संबंध कबूलने के बाद मायानगरी में खलबली मच गई है। बाबा सिद्दीकी की सुरक्षा में मुंबई पुलिस के 3 जवान तैनात थे। फिर भी आरोपियों ने उन्हें गोली मार दी। सवाल ये है कि क्या बिश्नोई गैंग ने बाबा सिद्दीकी की हत्या करके मुंबइया सितारों को धमकी दी है? दरअसल इसी बिश्नोई गैंग ने अप्रैल 2024 में मुंबई स्थित सलमान खान के घर के बाहर दनादन फायरिंग करवाई थी। इस हमले को अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने अंजाम दिया था।
इस हमले की जिम्मेदारी भी बिश्नोई गैंग ने ली थी। घटना के बाद महाराष्ट्र के सीएम ने खुद सलमान खान से बात की थी और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया था। अमेरिका में बैठे अनमोल बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके एक्टर के घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। इस हमले के बाद सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
ये भी पढ़ेंः Krishna Hegde ने बॉलीवुड संग Baba Siddique के कनेक्शन पर की बात, कहा- जब वो बच्चे थे…
एक इंटरव्यू में लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। गैंगस्टर ने कहा था कि सलमान खान ने हमारे इलाके में हिरण की हत्या की थी। उन्हें इसके लिए बीकानेर में हमारे मंदिर जाकर माफी मांगनी होगी। अगर वह माफी नहीं मांगते हैं तो मैं ठोस जवाब दूंगा।
लीलावती अस्पताल पहुंचे सलमान खान
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद एक्टर सलमान खान सात 2.50 बजे लीलावती अस्पताल पहुंचे। बाबा सिद्दीकी और सलमान खान के साथ बहुत अच्छे रिश्ते थे। माना जाता है कि सिद्दीकी ने ही सलमान खान और शाहरुख खान के मनमुटाव को दूर करने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। बाबा सिद्दीकी सिर्फ सियासत में ही नहीं बल्कि सिनेमा की दुनिया में भी काफी दखल रखते थे। फिल्मी सितारों के साथ सिद्दीकी के करीबी रिश्ते थे और रमजान के महीने में उनकी इफ्तार पार्टी में फिल्मी जगत के तमाम दिग्गज पहुंचते थे।
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
12 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
12 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
13 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
1 day agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines