Who is Shubham Lonkar: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई क्राइम ब्रांच में पुणे रवाना हो गई है। पुलिस टीम वहां शुभम लोंकर से पूछताछ करने जा रही है। बता दें हाल ही में लोंकर का एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हुआ था, जिसमें उसने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। मुंबई क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार हत्या को अंजाम देने का दावा करने वाला शख्स शुभम लोंकर पुणे का रहने वाला है। वइ इससे पहले भी अवैध हथियार के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।
लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई से फोन पर करता है बात
बताया जा रहा है कि शुभम रामेश्वर लोंकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से लंबे समय से जुड़ा हुआ है। साइबर एक्सपर्ट ने पुलिस को बताया है कि उसकी लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई से फोन पर बातचीत होती है। शुभम ने अपने फेसबुक हैंडल (शिबू लोंकर) से बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जिम्मेदारी लेते हुए पोस्ट की है।
ये भी पढ़ें: किसी ने 11 साल पहले घर छोड़ा, कोई होली के बाद गांव नहीं लौटा… बाबा सिद्दीकी के शूटर्स के परिवार ने किए बड़े खुलासे
पुराने सोशल मीडिया पोस्ट खंगाल रही पुलिस
पुलिस शुभम के पुराने पोस्ट खंगाल रही है, वहीं, उसके मोबाइल नंबर से उसके कॉल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया पोस्ट से उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसका आपराधिक रिकॉर्ड देखने से पता चला है कि वह इससे पहले अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार हुआ था।
शुभम लोंकर ने अपने पोस्ट में ये कहा
शुभम लोंकर के सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लेने के अलावा सलमान खान और दाऊद गैंग का भी जिक्र किया गया है। अब इस वायरल पोस्ट की जांच में पुलिस टीम पुणे स्थित शुभम के ठिकाने पर पहुंची है। उम्मीद जताई जा रही है कि उससे पूछताछ के बाद इस हत्याकांड में कुछ नए तथ्य सामने आ सकते हैं। बता दें उसने अपने फेसबुक पोस्ट में सलमान खान और दाऊद गैंग की हेल्प करने वाले को अपना हिसाब-किताब लगा के रखने की बात कही है।
ये भी पढ़ें: Video: 700 शूटर्स वाला लॉरेंस बिश्नोई कौन? क्यों कराई बाबा सिद्दीकी की हत्या? जानिए हर एक बात
संबंधित खबरें
PM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 hr agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
2 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
17 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
19 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
22 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
22 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
3 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines