हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मुंबई में बड़ा हादसा, बस ने सड़क चलते लोगों को कुचला, 3 की मौत, 20 घायल

Mumbai: पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में पता चला है कि ये सड़क हादसा बस की ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है। पुलिस FIR दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
घटनास्थल की फोटो

Mumbai: कुर्ला पश्चिम रेलवे स्टेशन के अंबेडकर नगर में सोमवार रात BEST बस का भयानक एक्सीडेंट हुआ है। यहां BEST बस ने सड़क पर चल रहे दर्जन लोगों को कुचल दिया है। अभी तक की जानकारी के अनुसार इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और करीब 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि मरने वालों और घायलों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ है ये हादसा 

पुलिस के अनुसार सभी घायलों को सायन और कुर्ला भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायलों की जान बचाना हमारा मकसद है। अभी तक की प्राभमिक जांच में पता चला है कि यह हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ है। बेस्ट बस रूट नंबर 332 कुर्ला स्टेशन से अंधेरी जा रही थी। पुलिस के अनुसार जहां ये हादसा हुआ है वह काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है।

ये भी पढ़ें: Video: मुंबई में BMW में लगी आग, धूं-धूं कर जली गाड़ी, सामने आया वीडियो

विज्ञापन

पुलिस खंगाल रही घटनास्थल के आसपास की वीडियो फुटेज

पुलिस के अनुसार हादसे की जांच के लिए घटनास्थल के आसपास 500 मीटर के दायरे में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जिससे हादसों के सही कारणों का पता चल सके। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई। बस ड्राइवर से उसे कंट्रोल करने की काफी कोशिश की, लेकिन इससे पहले की वह कुछ कर पता बस सड़क पर चल रहे लोगों पर चढ़ गई।

घायलों के लिए जा रहे बयान 

पुलिस के अनुसार घायलों और घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों के बयान लिए गए हैं। घायलों और मरने वालों के परिजनों को इस हादसे की सूचना दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। इस बारे में बेस्ट के अधिकारियों से संपर्क किया गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: हिंदुत्व पर उद्धव-अखिलेश में तकरार बढ़ी, अबू आजमी पर भड़के आदित्य ठाकरे, जानें क्या कहा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola