महाराष्ट्र में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के चुटकुलों पर विवाद खड़ा हो गया। राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी के बाद बीएमसी ने द हैबिटेट स्थित बिल्डिंग के उस हिस्से को गिरा दिया, जो अवैध था। यहीं से कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपना वीडियो शूट किया था। इस तोड़फोड़ के बाद कुणाल कामरा ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें हैबिटेट में हुई तोड़फोड़ का जिक्र किया।
देश की संसद में कुणाल कामरा द्वारा शिंदे पर की गई टिप्पणी का मामला उठा। शिवसेना सांसद धैर्यशील संभाजीराव माने ने बिना नाम लिए कहा कि ऐसे सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म पर बैन लगा देना चाहिए।
यह भी पढे़ं : कुणाल कामरा को सरेआम धमकी! शिंदे के मंत्री बोले- माफी नहीं मांगी तो…
जानें वीडियो में कुणाल कामरा ने क्या कहा?
इस बीच कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने इंस्टाग्राम में एक वीडियो पोस्ट कर तोड़फोड़ की अचोलना की। कुणाल कामरा ने कहा-
हम होंगे कंगाल, हम होंगे कंगाल, हम होंगे कंगाल एक दिन
मन में अंधविश्वास, देश का सत्यानाश, हम होंगे कंगाल एक दिन
करेंगे दंगे चारों ओर, पुलिस के पंगे चारों ओर एक दिन
मन में नाथूराम, हरकत आसाराम, हम होंगे कंगाल एक दिन
होगा गाय का प्रचार, लेकर हाथों में हथियार, होगा संघ का शिष्टाचार एक दिन
जनता बेरोजगार, गरीबी की कगार, हम होंगे कंगाल एक दिन
यह भी पढे़ं : अजित पवार ने जो कहा मैंने वही दोहराया… माफी मांगने पर कुणाल कामरा का बड़ा ऐलान
कुणाल कामरा ने शिंदे से माफी मांगने से किया मना
कुणाल कामरा द्वारा एकनाथ शिंदे पर की गई टिप्पणी को लेकर शिवसेना नेता और मंत्री गुलाब राव पाटिल ने कॉमेडियन पर निशाना साधा और कहा कि अगर वो माफी नहीं मांगेंगे तो शिवसैनिक अपने स्टाइल पर उनको समझाएंगे। इस बीच कुणाल कामरा ने भी शिंदे से माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
1 day agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
3 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
5 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines