कॉमेडियन कुणाल कामरा को कौन नहीं जानता। अक्सर अपनी कॉमेडी की वजह से विवादों में रहने वाले कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बारे में कुछ ऐसा कह दिया कि वो कॉन्ट्रोवर्सी में छा गए हैं। हाल ही में उन्होंने एकनाथ शिंदे को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया कि शिवसैनिक भड़क उठे हैं। कामरा ने एक इवेंट में शिंदे के लिए गाने की तर्ज पर ऐसा शब्द इस्तेमाल किया जिससे बलाव ही मच गया। आइए आप भी जान लीजिए कि अब क्या कर बैठे कुणाल कामरा?
कामरा की टिप्पणी क्या थी?
हाल ही में ‘नया भारत’ नाम के शो में कामरा ने शिंदे पर कटाक्ष किया, जिसमें उन्हें पार्टी के भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर बात की गई। कामरा ने इसका वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें इस क्लिप में उन्होंने कहा- ठाणे की रिक्शा…चेहरे पर दाढ़ी…आंखों में चश्मा… हाय, एक झलक दिखलाये कभी गुवाहाटी में छिप जाए। मेरी नजर से तुम देखो गद्दार नजर वो आए… हाय। मंत्री नहीं वो दलबदलू हैं और कहा क्या जाए… जिस थाली में खाए उसमें ही वो छेद कर जाए।
यह भी पढ़ें: ‘कालिख पोत देंगे, … नहीं रह पाओगे’, शिंदे पर कॉमेडियन कामरा की टिप्पणी से भड़के शिवसैनिक
फडणवीस से जोड़े तार
कामरा ने अपने गाने को जारी रखते हुए कहा कि- मंत्रालय से ज्यादा फडणवीस की गोद में मिल जाए… तीर कमान मिला है इसको बाप मेरा ये चाहे ठाणे की रिक्शा… हालांकि उन्होंने पूरे गाने में कहीं भी एकनाथ शिंदे का नाम नहीं लिया लेकिन जिस तरह शारीरिक वर्णन किया है उससे हर कोई समझ गया है कि वो किसके बारे में बात कर रहे हैं।
भड़के शिवसैनिक
कुणाल कामरा ने इवेंट के नाम पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कुछ ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी की है कि बवाल मच गया है। उन्होंने गाने में बिना नाम लिए उन्हें गद्दार कहा, जिसके बाद शिव सैनिक भड़क उठे। उन्होंने इवेंट में घुसकर तोड़फोड़ मचाई और कामरा पर टिप्पणी करते हुए उन्हें धमकी भी दी। मामला पुलिस थाने में दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: सौरभ केस में नया मोड़! मुस्कान ने कैसे खरीदी थी नशीली दवा? मेडिकल स्टोर से हुए चौंकाने वाले खुलासे
संबंधित खबरें
PM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
5 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
6 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
6 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
21 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
23 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
3 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines