हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'धैर्य की परीक्षा ना लें, जल्द करें गिरफ्तार', कुणाल कामरा को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री ने पुलिस को दी चेतावनी

महाराष्ट्र में कॉमेडियन कुणाल कामरा के बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री शंभूराज देसाई ने उनकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने स्टूडियो में तोड़फोड़ की।

विज्ञापन

महाराष्ट्र में कुणाल कामरा के बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुणाल कामरा को बुलाया था, लेकिन वह नहीं आए। कुणाल ने पुलिस के सामने पेश होने के लिए समय मांगा है, लेकिन इसी बीच महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने पुलिस से जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

महाराष्ट्र के मंत्री शंभूराज देसाई ने कॉमेडियन कुणाल कामरा के केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधने वाले बयान पर कहा कि अब उनके लिए ‘शिवसेना का प्रसाद’ लेने का समय आ गया है। एएनआई के अनुसार, शंभूराज देसाई ने कहा, “कुणाल कामरा ने सारी हदें पार कर दी हैं, पानी सिर से ऊपर चला गया है और अब उसे ‘प्रसाद’ देने का समय आ गया है। वह जहां भी छिपा होगा, हम उसे बाहर निकालेंगे। कामरा को अपने किए का परिणाम भुगतना होगा।”

‘धैर्य की परीक्षा मत लीजिए’

उन्होंने कहा कि कामरा की हरकतें जानबूझकर की गई हैं। “हम विधायक हैं, मंत्री हैं, लेकिन सबसे पहले हम शिवसैनिक हैं और हमारा धैर्य खत्म हो रहा है।” वहीं, पीटीआई के अनुसार, शंभूराज देसाई ने कहा, “हम पुलिस से कहना चाहते हैं कि हमारे धैर्य की परीक्षा मत लीजिए। वह जहां कहीं भी हो, उसे पकड़ लीजिए।”

विज्ञापन

मुंबई में कुणाल कामरा ने किया था शो

कुणाल कामरा ने मुंबई के ‘द हैबिटेट’ में अपने शो में एक पैरोडी गाना गाया था, जिसके वीडियो वह पोस्ट कर रहे हैं। इसी शो के दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष करते हुए उन्हें ‘देशद्रोही’ कह दिया था, जिसके बाद शिवसेना के कार्यकर्ता भड़क गए।

यह भी पढ़ें : ओवरटाइम से इनकार किया और नौकरी गंवाई? बड़ी कंपनी में छंटनी पर उठा सवाल

विज्ञापन

इसके बाद शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने स्टूडियो में तोड़फोड़ की थी। महाराष्ट्र के मंत्री शंभूराज देसाई ने कॉमेडियन पर जानबूझकर शिंदे, सीतारमण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसी प्रमुख हस्तियों का अपमान करने का आरोप लगाया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola