हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कुणाल कामरा विवाद: जिस स्टूडियो में शूट हुआ विवादित वीडियो... उसका गिराया गया अवैध हिस्सा

कुणाल कामरा के बयान को लेकर महाराष्ट्र में सियासत छिड़ गई है। इस मामले में कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इसी कड़ी में अब जिस स्टूडियो में ये शो शूट हुआ, उस पर BMC का हथौड़ा चला है।

विज्ञापन

देश में इन दिनों कॉमेडियन्स पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। पिछले दिनों इंडियाज गॉट लेटेंट को बंद करा दिया गया। इस केस में रणवीर इलाहाबादिया और कॉमेडियन समय रैना मुश्किलों में पड़ गए। इस बार कानून का शिकंजा कॉमेडियन कुणाल कामरा पर है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनको महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी करते देखा गया। कामरा ने एक गाने के जरिए इनडायरेक्टली शिंदे पर कटाक्ष किया। इस केस में अब BMC उस स्टूडियो में पहुंची है, जहां पर कामरा का ये विवादित शो शूट हुआ है। इस स्टूडियो के अबैध हिस्से पर BMC का हथौड़ा चल चुका है।

स्टूडियो के अवैध हिस्से पर होगी कार्रवाई

कुणाल कामरा का ये शो यूनिकॉन्टिनेंटल स्टूडियो (The Unicontinental Studio) में शूट किया गया। इस स्टूडियो में भी BMC की टीम पहुंची है। BMC के अधिकारियों का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे स्टूडियो के अंदर जाते दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, स्टूडियो में मनपा के सह आयुक्त विनायक विसपुते मौजूद हैं। स्टूडियो पर एक्शन लेते हुए इसका अवैध हिस्सा BMC ने गिरा दिया है।

ये भी पढ़ें: रात से फोन बंद… महाराष्ट्र से कहां ‘गायब’ हुए कुणाल कामरा? मंत्री बोले-सोच समझकर बोलते

विज्ञापन

सीएम फडणवीस का बयान भी आया सामने

इस मामले पर कई बड़े नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान भी सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘कॉमेडी के अपने उसूल होते हैं। कॉमेडियन कुणाल कामरा ने जिस तरह से महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम को अपमानित करने की कोशिश की, वह गलत है। हम इसकी निंदा करते हैं, ऐसी चीजें बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं हैं।’ सीएम ने आगे कहा कि ‘कामरा को पता होना चाहिए कि 2024 के चुनाव में ही जनता ने साफ कर दिया था कि कौन देशद्रोही है और कौन नहीं।’

ये भी पढ़ें: कुणाल कामरा के विवादित गाने पर भड़की शिवसेना, अजित पवार ने दिया ऐसा रिएक्शन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola