कुणाल कामरा मामले में उद्धव ठाकरे के बाद आदित्य ठाकरे का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मैंने कुणाल का क्लिप देखा है। उन्होंने चोर और गद्दार कहा है, तो गद्दार सेना के लोगों ने एकनाथ शिंदे को गद्दार और चोर क्यों समझ लिया? कुणाल कामरा ने नाम तो लिया नहीं था, फिर उन्हें मिर्ची क्यों लगी? कुणाल ने बहुत लोगों के खिलाफ बोला है, तो इन्हें मिर्ची क्यों लगी? नागपुर में जो तोड़-फोड़ हुई, उसका पैसा लिया जाएगा, तो इस तोड़-फोड़ का क्या होगा? एकनाथ शिंदे ने कई झूठी बातें दिखाई, वो चलती हैं क्या? वे जब सरकार नहीं चला पाते, तब इस तरह अर्बन नक्सल की बात करते हैं। कुणाल माफी क्यों मांगें? अगर गद्दार और चोर एकनाथ शिंदे हैं, तो कुणाल को माफी मांगनी चाहिए।
क्या बोले उद्धव ठाकरे?
अदित्य ठाकरे से पहले उद्धव ठाकरे ने भी कुणाल कामरा मामले में अपनी प्रतिक्रियाएं दी थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि कुणाल कामरा ने कुछ गलत कहा है। उनके गाने में किसी तरह की कोई कमी नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो गद्दार हैं, वो गद्दार हैं। इस मामले पर कई नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने भी कामरा का समर्थन किया था। वहीं, इस मामले पर अजित पवार ने कहा कि किसी को भी कानून और नियमों से परे नहीं जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: कुणाल कामरा विवाद मामले में राहुल कनाल समेत 11 गिरफ्तार, नॉन बेलेबल धाराओं में मामला दर्ज
संजय राउत ने किया कुणाल कामरा का समर्थन
बता दें कि कुणाल कामरा के मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुणाल कामरा पर केस क्यों दर्ज किया जाए? अगर ऐसा होता है, तो फिर पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह पर भी रोज मामले दर्ज होंगे। एकनाथ शिंदे के खिलाफ विधान परिषद में दिए भाषण को लेकर भी मामला दर्ज किया जाएगा।
संबंधित खबरें
जुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
19 mins agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
2 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
19 hrs agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
23 hrs agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
1 day agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
2 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
3 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
5 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines