कुणाल कामरा को लेकर महाराष्ट्र में सियासी घमासान मच गया है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर पैरोडी गाना गाने के बाद से कुणाल कामरा विवादों में घिर गए हैं। वहीं अब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी इस पर चुप्पी तोड़ी है। अजित पवार का कहना है कि हर किसी को बोलने का अधिकार है, मगर नियमों के दायरे में रहकर बोलना उचित होता है।
अजित पवार ने क्या कहा?
कुणाल कामरा पर बयान देते हुए अजित पवार ने कहा कि मैंने देखा है किसी को भी कानून, संविधान और नियमों से परे नहीं जाना चाहिए। जो संविधान ने हम सबको बोलने का अधिकार दिया है, लेकिन जो अधिकार में है वही बोलना चाहिए। वैचारिक मत अलग हो सकता है। विचारधारा अलग हो सकती है। मतभेद हो सकते हैं, लेकिन ध्यान रखा जाना चाहिए कि उनकी बात से पुलिस या कानून व्यवस्था में कोई दिक्कत आपकी बातों से ना हो। इसका ध्यान हर किसी जिम्मेदार नागरिक को रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें- रात से फोन बंद… महाराष्ट्र से कहां ‘गायब’ हुए कुणाल कामरा? मंत्री बोले-सोच समझकर बोलते
संजय निरुपम ने दिया बयान
शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कुणाल कामरा से माफी की मांग की है। उनका कहना है कि कुणाल कामरा जब तक माफ़ी नही मांगेंगे उनको नहीं छोड़ेंगे। इसके पहले भी कुणाल कामरा ने हिंदू परंपरा और भारत के ख़िलाफ़ ट्वीट किया था। अगर कामरा ने एकनाथ शिंदे सरकार से माफ़ी नहीं मांगी तो उनका घर जो गुड़गांव में है, वहां तक पहुंच कर हम उनको सबक सिखाने की ताक़त रखते हैं। अगर माफ़ी नहीं मांगा तो पुलिस अपनी कार्रवाई करती रहेगी, लेकिन हम तुमको नहीं छोड़ंगे। फ़्रीडम ऑफ़ स्पीच के नाम पर नीचे लेवल की टिप्पणी करते हैं उस फ्रीडम ऑफ़ स्पीच का जवाब हम देना जनता हैं।
शिवशेना सांसद ने दी चेतावनी
शिवसेना शिंदे गुट के सांसद नरेश म्हास्के भी कुणाल पर बुरी तरह से भड़क गए हैं। उनका कहना है कि यह भाड़े के कॉमेडियन पैसों के लिए हमारे नेता पर टिप्पणी कर रहे हैं। कुणाल कामरा अब तुम महाराष्ट्र नहीं हिन्दुस्तान में भी घूम नहीं सकते। हमारे शिवसैनिक आपको आपकी जगह दिखाएंगे। शिवेसना (यूबीटी) के नेता संजय राउत के लिए हमें बहुत बुरा लग रहा है कि हमारे नेता पर टिप्पणी करने के लिए अब उनके पास कार्यकर्ता भी नहीं बचे हैं। इसीलिए ऐसे भाड़े के लोगों का इस्तेमाल करने लगे हैं आप?
यह भी पढ़ें- फहीम खान के घर चला बुलडोजर, नागपुर हिंसा के मास्टरमांइड पर सरकार का बड़ा एक्शन
संबंधित खबरें
PM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
9 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
10 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
10 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
3 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines