Maharashtra Clash: कोल्हापुर शहर में विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। कानून व्यवस्था की समस्या की आशंका को देखते हुए कोल्हापुर जिले में फिलहाल एसआरपीएफ, दंगा नियंत्रण दस्ते के साथ करीब 1000 पुलिसकर्मी तैनात हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोल्हापुर में कुछ लोगों ने अपने मोबाइल पर औरंगजेब और टीपू सुल्तान का स्टेटस लगाया था। इसका विरोध करते हुए बुधवार को शहर में कुछ हिंदू संगठन प्रदर्शन के लिए जुटे थे। हिंदू संगठनों ने आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और कोल्हापुर बंद का आह्वान किया था। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई। कहा जा रहा है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजी जिसके बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई।
https://twitter.com/AHindinews/status/1666349793361428480
मामले को लेकर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही उन्होंने लोगों से किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून को हाथ में न लेने की अपील की। वहीं, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कोल्हापुर में जो घटना सामने आई है, पुलिस उसकी जांच में जुटी है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आखिर क्या है पूरा मामला?
शहर के लक्ष्मीपुरी थाना क्षेत्र में कुछ युवकों ने औरंगजेब का महिमामंडन करते हुए वॉट्सएप स्टेटस लगाया था। मामले की जानकारी के बाद हिंदुत्ववादी संगठनों के इस पर आपत्ति जताई थी। आज कुछ हिंदू संगठन विरोध प्रदर्शन के लिए जुटे थे। विरोध मार्च के दौरान पुलिस ने हालातों को काबू करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों की ओर से पत्थरबाजी की गई। फिलहाल, तनाव बढ़ने की आशंकाओं को देखते हुए प्रशासन की ओर से सख्ती बरती जा रही है।
संबंधित खबरें
120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
11 hrs agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
2 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
3 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
4 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
5 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
5 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
5 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
6 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
6 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines