केतन अग्रवाल मर्डर केस में हर दिन नए मोड़ आ रहे हैं. जहां एक ओर पुलिस इसे सुनियोजित हत्या मानकर जांच कर रही है, वहीं आरोपी सिया गोयल के वकील आशुतोष श्रीवास्तव ने एक बड़ा दावा करते हुए केस की दिशा पर सवाल खड़े किए हैं. वकील का कहना है कि अभी तक ऐसा कोई ‘स्वतंत्र गवाह’ सामने नहीं आया है, जिसने सिया को यह अपराध करते हुए अपनी आंखों से देखा हो.
वकील का तर्क: ‘कोई स्वतंत्र गवाह नहीं’
मीडिया से बातचीत में वकील आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा, ‘यह पूरा मामला अभी जांच के दायरे में है और पुलिस अपनी प्रक्रिया का पालन कर रही है. शुरुआत में इसे दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में पुलिस ने इसमें हत्या का एंगल जोड़ा.’
उन्होंने जोर देकर कहा कि अभी तक कोई चार्जशीट फाइल नहीं हुई है, जिससे मामले में स्पष्टता मिल सके. वकील ने दलील दी, ‘मेरा मानना है कि इस अपराध को साबित करने के लिए ऐसा कोई स्वतंत्र गवाह नहीं है जिसने मेरी क्लाइंट को इस तरह का जुर्म करते देखा हो.’
यह भी पढ़ें सिया के साथ भागने वाला था चेतन? फिर कैसे बदला प्लान; सामने आई ‘प्लान C’ की साजिश!
29 जून को होगी अहम सुनवाई
वकील ने बताया कि सिया गोयल जांच में पुलिस का पूरा सहयोग कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके. उन्होंने कहा, ‘हम चाहते हैं कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले, और साथ ही आरोपी के परिवार को भी.’
29 जून को होने वाली अगली सुनवाई के बारे में उन्होंने कहा कि उनकी ओर से सिया के लिए न्यायिक हिरासत की मांग की जाएगी. अगर पुलिस फिर से रिमांड की मांग करती है, तो उन्हें इसके लिए ठोस आधार पेश करने होंगे. उन्होंने कहा कि कोर्ट दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ही न्याय के हित में अपना निर्णय सुनाएगा.
यह भी पढ़ें : ‘मुझे पसंद है…’, केतन संग शादी फिक्स होने से पहले पैरेंट्स से क्या बोली थी सिया? माता-पिता ने किया खुलासा
पुलिस की जांच पर टिकी हैं निगाहें
हालांकि, वकील का दावा अपनी जगह है, लेकिन पुलिस के पास इस मामले में सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल सबूत और अन्य तकनीकी साक्ष्य होने का दावा है. पुलिस ने शुरुआती जांच के दौरान इसे महज एक हादसा माना था, लेकिन सिया के बदलते बयानों और डिजिटल ट्रेल मिलने के बाद इसे हत्या के मामले में तब्दील कर दिया गया.
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
15 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines