पुणे के मशहूर रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस अब विज्ञान का सहारा लेने जा रही है. इस मामले में एक बड़ा मोड़ तब आया जब मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने लाइ डिटेक्टर टेस्ट कराने के लिए अपनी सहमति दे दी. लोनावला ग्रामीण पुलिस ने अब इस टेस्ट को कराने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.
शादी से बचने के लिए रची थी साजिश!
केतन अग्रवाल की इसी साल फरवरी में सिया गोयल से सगाई हुई थी और नवंबर में दोनों की शादी होने वाली थी. लेकिन पुलिस के मुताबिक, सिया इस शादी को नहीं चाहती थी क्योंकि वह चेतन चौधरी से प्यार करती थी. आरोप है कि शादी से बचने के लिए सिया और चेतन ने मिलकर एक खौफनाक साजिश रची. 18 जून को पुणे के पास लोहागढ़ किले पर घूमने के दौरान केतन अग्रवाल को करीब 400 मीटर गहरी खाई में कथित तौर पर धक्का दे दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ें : Ketan Murder Case: मंगेतर की मौत के बाद भी सिया गोयल के पास था केतन का मोबाइल, पुलिस को सबूतों से छेड़छाड़ का शक
पुलिस क्यों चाहती है लाई डिटेक्टर टेस्ट?
केतन अग्रवाल मर्डर केस पूरी तरह से परिस्थितियों और तकनीकी सबूतों पर टिका हुआ है, जिसके कारण पुलिस के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं. जिस पहाड़ी और खाई से केतन गिरे, वहां न तो कोई चश्मदीद गवाह है और न ही कोई सीसीटीवी कैमरा. इसके अलावा, आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए वारदात के पहले और बाद के सारे मोबाइल डेटा और कॉल रिकॉर्ड्स डिलीट कर दिए थे, यहां तक कि उन्होंने फोन के रीसायकल बिन को भी साफ कर दिया था. वहीं, शादी की प्लानिंग को लेकर आरोपियों और उनके परिजनों के बयानों में काफी अंतर है. ऐसे में सच सामने लाने के लिए पुलिस इनका पॉलीग्राफ टेस्ट करा रही है.
यह भी पढ़ें : ‘बस आज की रात है जिंदगी…’, 7 मई का केतन का वीडियो वायरल, मशहूर सिंगर ने मांगा इंसाफ
क्या कोर्ट में मान्य होता है लाई डिटेक्टर टेस्ट?
कानूनी तौर पर पॉलीग्राफ टेस्ट के नतीजों को अदालत में सीधे तौर पर मुख्य सबूत नहीं माना जाता है. हालांकि, जांच अधिकारियों के लिए यह एक बड़ा हथियार होता है. टेस्ट के दौरान जब आरोपी से सवाल पूछे जाते हैं, तो मशीन उसके दिल की धड़कन, ब्लड प्रेशर, सांस लेने के पैटर्न और पसीने के स्तर को रिकॉर्ड करती है. इससे पुलिस को झूठ पकड़ने और मामले में नए सुराग ढूंढने में मदद मिलती है.
यह भी पढ़ें : केतन के सामने आया गया था सिया का सच! पिता ने किया शादी से पहले हुई बातचीत का खुलासा
क्या कहता है कानून?
किसी भी आरोपी का पॉलीग्राफ, नार्को या ब्रेन-मैपिंग टेस्ट उसकी मर्जी के बिना नहीं किया जा सकता. यही वजह है कि पुलिस को इस टेस्ट के लिए सिया और चेतन की लिखित सहमति लेनी पड़ी है. दोनों आरोपी फिलहाल 3 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में हैं.
संबंधित खबरें
कौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
58 mins agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
20 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines