दोस्ती का प्रपोजल ठुकराया तो बौखलाया सिरफिरा, मां के सामने लड़की को मारे 10 बार चाकू
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Kalyan Crime News: महाराष्ट्र के कल्याण जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने 12 साल की लड़की को इस बात के लिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि उसने लड़के का दोस्ती का प्रपोजल ठुकरा दिया था। वारदात के बाद आरोपी ने खुद भी जान देने की कोशिश की। आरोपी अभी अस्पताल में भर्ती है। उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, मामला कल्याण का है। आरोपी की पहचान आदित्य के रूप में हुई है। बताया गया है कि आरोपी ने कुछ समय पहले लड़की को प्रपोज किया था, लेकिन लड़की ने लड़के को दोस्ती के लिए साफ मना कर दिया। इसके बाद लड़का बदला लेने के लिए फिराक में बैठ गया। बुधवार शाम को लड़की अपनी कोचिंग क्लास से पढ़ाई के बाद घर लौटी थी।
यह भी पढ़ेंः पाक की आजादी का जश्न मनाया, सोशल मीडिया पोस्ट भी किया; कॉलेज के छात्रों पर हुई ये कार्रवाई
रिपोर्ट में बताया गया है कि लड़की जैसे ही अपने घर के सामने पहुंची, वैसे ही लड़के ने चाकू से हमला कर दिया। चीखपुकार सुनकर लड़की की मार घर के दरवाजे पर पहुंची। आरोप है कि आरोपी ने मां के सामने ही लड़की पर चाकू से 10 बार वार किया। आरोपी भाग गया। परिवार वालों ने लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
इसके बाद आरोपी ने भी फिनाइल पी लिया। बताया गया है कि आरोपी की हालत भी गंभीर है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस लड़की के परिवार वालों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: