मंत्री जयकुमार गोरे मामले में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आज विधानसभा में बयान दिया। सीएम ने कहा कि मंत्री जयकुमार गोरे मामले में शरद पवार की एनसीपी का हाथ है। फडणवीस ने कहा कि रोहित पवार और सुप्रिया सुले आरोपी तुषार खरात के संपर्क में थे। जयकुमार गोरे राज्य की सरकार में मंत्री है। कुछ दिन पहले उन्हें एक महिला को ब्लैकमेल करने के आरोप में अरेस्ट किया गया था।
इस मामले में महिला ने जयकुमार गोरे पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। वहीं मामले को रफा दफा करने के लिए 3 करोड़ की मांग की थी। 1 करोड़ की पहली किस्त लेते समय पुलिस ने महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया। बता दें कि मंत्री जयकुमार गोरे फडणवीस सरकार में ग्रामीण और पंचायती राज मंत्री हैं।
जानें पूरा मामला
2017 में मंत्री जयकुमार गोरे पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न और अश्लील तस्वीरें भेजने का आरोप लगाया। मामले में गोरे को अदालत ने 2019 में बरी कर दिया था। इसके बाद कोर्ट ने सबूतों को नष्ट करने का आदेश भी दिया। इस मामले में पुलिस के अनुसार महिला ने मंत्री से मामला निपटाने के लिए 3 करोड़ की रकम मांगी।
ये भी पढ़ेंः ‘व्यंग्य समझते हैं इसकी सीमा होनी चाहिए…’, कुणाल कामरा की टिप्पणी के बाद एकनाथ शिंदे का बयान
मंत्री बोले- छवि खराब करने की कोशिश
इसके बाद पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया जब वह 1 करोड़ रुपये की रकम ले रही थी। अब इस मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। विपक्ष ने सवाल उठाया कि अगर मंत्री निर्दोष थे तो फिरौती क्यों दी जा रही थी? वहीं मंत्री ने कहा कि उन्हें कोर्ट ने 2019 में इस मामले में बरी कर दिया था। उन्होंने कहा कि विपक्ष उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल मामले में पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। ऐसे में लगता है कि सीएम ने इसी पूछताछ की बातों के आधार पर विधानसभा में इस मामले पर बयान दिया है।
ये भी पढ़ेंः ‘कुर्सी छोड़ दो…’, कुणाल कामरा मामले में कांग्रेस का बड़ा ऐलान, फिर से बनाएंगे स्टूडियो
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines