जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों को गोलियों से भून दिया। इस आतंकी हमले की वजह से बहुत से परिवार उजड़ गए। हमले में मरने वालों की जानकारियां सामने आ रही हैं। हमले में मरने वालों में तीन लोगों का नाम और शामिल हो गया है। जानकारी के मुताबिक, डोंबिवली के तीन पर्यटक, जो कि मौसेरे भाई थे, उनकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। ये तीनों मृतक डोंबिवली पूर्व-पश्चिम शहर के नवापाड़ा, पांडुरंग वाड़ी और नांदिवली इलाके में रहते थे, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।
तीन मौसेरे भाइयों की मौत
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर कायराना हमला किया। आतंकवादियों की गोलीबारी में 26 पर्यटकों की मौत हो गई है। इनमें महाराष्ट्र के पर्यटक भी शामिल हैं। पुणे के बाद अब डोंबिवली के 3 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। पहलगाम में हुए इस आतंकवादी हमले में डोंबिवली पूर्व-पश्चिम शहर के नवापाड़ा, पांडुरंग वाड़ी और नांदिवली इलाके में रहने वाले 3 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में हेमंत जोशी, संजय लेले और अतुल मोने का नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों की लिस्ट आई सामने, यूपी-बिहार समेत किस राज्य के कितने लोग?
ये तीनों अपने परिवार के साथ कश्मीर घूमने गए थे। पहलगाम में आतंकवादियों की गोलीबारी में तीनों घायल हो गए थे। इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, ये तीनों मौसेरे भाई थे।
इस हमले में करनाल के सेक्टर-7 के रहने वाले विनय नरवाल की भी मौत हो गई। वह 2 साल पहले नेवी में भर्ती हुए थे। उनकी शादी 16 अप्रैल 2025 में हुई थी। हमले के बाद की विनय की तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें उनकी पत्नी उनके पास बैठी नजर आ रही हैं। इस कायराना हमले की कई दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। साथ ही ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें बच्चे अपने परिवार के साथ जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं।
ये भी पढ़ें: पत्नी और बच्चों के सामने हैदराबाद के खुफिया ब्यूरो के अधिकारी को मारी गोली, पहलगाम हमले में क्रूरता की हदें पार
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
6 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
8 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
10 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
11 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines