Jalna News: महाराष्ट्र के जालना शहर से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. शहर की एक नामी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक 13 वर्षीय छात्रा ने स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. मृत छात्रा का नाम आरोही दीपक बिडलान है. यह घटना शुक्रवार सुबह लगभग 7:30 बजे की है. जिसके बाद पूरे परिसर में खलबली मच गई. मामले की सूचना पर पहुंची सदर बाजार थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.
स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदी छात्रा
जानकारी के मुताबिक, आरोही रोज की तरह सुबह स्कूल पहुंची थी. लेकिन कुछ ही देर में स्कूल प्रशासन ने उसके पिता दीपक बिडलान को फोन कर बताया कि आपकी बेटी ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है. परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे और घायल अवस्था में आरोही को पहले एक निजी अस्पताल में ले जाया गया. वहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे जिल्हा सामान्य अस्पताल भेज दिया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर जांच शुरू की. शुरुआती जानकारी के आधार पर आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के असली कारणों की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में फिर राजनीतिक संकट के आसार, कैबिनेट बैठक में शिवसेना के कई मंत्री रहे गैरहाज़िर
पिता ने लगाए गंभीर आरोप
इस दौरान मृत छात्रा के पिता दीपक बिडलान ने गंभीर आरोप लगाया है कि शिक्षकों के निरंतर मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर उनकी बेटी ने यह कदम उठाया. उनका कहना है कि बेटी कई दिनों से परेशान थी, लेकिन उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह ऐसा कदम उठाएगी. दीपक बिडलान ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही और मानसिक दबाव डालने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि “हमें न्याय चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई की जाए. मेरी बेटी की मृत्यू के लिये स्कूल प्रशासन जिम्मेदार हैं.”
पुलिस ने शुरू की जांच
वहीं दूसरी तरफ, स्कूल के मुख्याध्यापक का कहना है कि मामला दुखद है, पुलिस जांच चल रही है और जांच के बाद ही सारी सच्चाई सामने आएगी. वहीं इस मामले में सदर बाजार पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक संदीप भारती का कहना है कि “घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. हमने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है. आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है.”
यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया इन्फ्लून्सर्स ओरी ने मुंबई पुलिस से मांगी अगली तारीख, 252 करोड़ ड्रग्स केस में जुड़ा नाम ?
संबंधित खबरें
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
16 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
19 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
21 hrs ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
1 day ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
2 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
3 days agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
3 days agoपोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का आरोप, महाराष्ट्र में डॉक्टर सस्पेंड
4 days agoजिस कंपनी के विमान में अजित पवार की मौत, उस वेंचर्स में मिली खामियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines