Navi Mumbai News: महाराष्ट्र के नवी मुंबई से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग दंपत्ति को पहले बैंक ने एक दिन की एफडी पर ब्याज देने से मना कर दिया। इसके बाद बुजुर्ग दंपत्ति ने आरबीआई से शिकायत की और आरबीआई ने दंपत्ति के पक्ष में आदेश दिया। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला?
बंधन बैंक की नवी मुंबई स्थित वाशी शाखा में 64 साल की रमा गुप्ता और उनके पति दीपक गुप्ता का खाता है। दोनों नवी मुंबई के कोपर खैराने इलाके के निवासी हैं। उनके बेटे अनुज ने बताया कि उनके माता-पिता ने 15 जनवरी 2024 को ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए बंधन बैंक की वाशी शाखा में एक एफडी अकाउंट ओपन किया था, लेकिन बैंक ने 15 की बजाय 16 जनवरी को इससे जुड़ी रिसिप्ट जारी की। आरबीआई के नियमों के अनुसार बैंक एफडी जारी होने की तारीख से ही ब्याज देगी।
ये भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में वोटिंग खत्म होने के अगले दिन ही BJP उम्मीदवार का निधन
आरबीआई में दर्ज कराई शिकायत
दंपति के बेटे अनुज ने बताया कि इसके लिए उसने कई बार बैंक के लोगों से बात की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद 24 जनवरी को बैंक में आधिकारिक शिकायत दर्ज करवाई गई। बैंक ने अपने जवाब में कहा कि आंतरिक नियमों के अनुसार उनके पास दिन के ट्रांजैक्शन की अवधि को पूरा करने का समय रात 11 बजकर 10 मिनट तक का है। ऐसे में एफडी की प्रकिया 11 बजकर 12 मिनट पर शुरू हुई। इसलिए दंपत्ति को उस दिन का ब्याज नहीं दिया जा सकता। इसी जवाब में आगे लिखा था कि अगर आप हमारे जवाब से संतुष्ट नहीं है तो आरबीआई के बैंकिंग लोकपाल कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके बाद परिवार शिकायत दर्ज कराने आरबीआई कार्यालय पहुंचा।
ये भी पढ़ेंः हरियाणा में वोटिंग से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, कोर्ट ने दिया धर्म सिंह की गिरफ्तारी का आदेश
19 सितंबर को बैंक ने दिया मुआवजा और ब्याज
आरबीआई ने जांच के बाद बैंक को दोषी माना और मानसिक उत्पीड़न के लिए बैंक के मुआवजे के तौर पर 20 हजार रुपये के अलावा 15 मार्च 2024 को जमा किए गए 187 रुपये का ब्याज भी देने का आदेश जारी किया। ऐसे में अब बैंक ने 19 सितंबर 2024 को दंपत्ति के खाते में यह रकम जमा करा दी है।
संबंधित खबरें
जुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
17 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
19 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
1 day agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
1 day agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
1 day agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
3 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
3 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
5 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
5 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines