हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'झपकी लगी और...'; Intel India के पूर्व कंट्री हेड को कुचलने वाले कैब ड्राइवर ने बताया कैसे-क्यों हुआ हादसा?

Intel India Former Head Avtar Saini Death: इंटेल इंडिया के पूर्व कंट्री हेड अवतार सैनी के साथ हुए हादसे की कहानी आरोपी ड्राइवर ने बताई है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आखिर उसकी कैब से साइकिल को टक्कर क्यों और कैसे लगी? पुलिस ने उसके खिलाफ 3 धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
इंटेल इंडिया के पूर्व कंट्री हेड अवतार सैनी

Intel India Former Head Avtar Saini Death Update: इंटेल इंडिया के पूर्व कंट्री हेड अवतार सैनी की हादसे में मौत मामले में ताजा अपडेट सामाने आया है। उनकी साइकिल को टक्कर मारने वाली कैब के ड्राइवर ने पुलिस को हादसे की पूरी कहानी बताई।

उसने बताया कि आखिर ऐसा क्या हुआ था? जो उसकी कैब ने अवतार सैनी की साइकिल से भिड़ गई और हादसे में उनकी मौत हो गई। आरोपी ड्राइवर की शिनाख्त ऋषिकेश खाड़े (23) के रूप में हुई है। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह रातभर ड्राइविंग करता रहा। सुबह जब वह नवीं मुंबई पहुंचा तो झपकी लग गई और कैब ने साइकिल को टक्कर मार दी।

 

आरोपी को हो सकती कम से काम 7 साल की जेल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अवतार सैनी नवी मुंबई के नेरुल इलाके में पाम बीच रोड पर बुधवार सुबह साइकिलिंग कर रहे थे। इस दौरान सुबह करीब 5.50 बजे ऋषिकेश खाड़े की कैब ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इससे साइकिल का फ्रेम कैब के पहियो में फंस गया और अवतार सैनी कुचले गए। यह देखकर वह घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन लोगों ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन

NRI पुलिस स्टेशन में आरोपी ड्राइवर के खिलाफ 279 (रैश ड्राइविंग), 337 (जल्दबाजी या लापरवाही से कोई कार्य करके चोट पहुंचाना, ताकि मानव जीवन को खतरे में डाला जा सके) और 304-ए (कुछ ऐसा करना कि किसी की मौत हो जाए) आदि के तहत केस दर्ज किया गया है। इन धाराओं के तहत उसे कम से कम 7 साल की जेज की सजा हो सकती है।

 

इंटेल इंडिया के प्रेसिडेंट ने मौत पर शोक जताया

बता दें कि अवतार सैनी मुंबई के चेंबूर में रहते थे। उन्होंने इंटेल 386 और 486 माइक्रोप्रोसेसर पर काम करके माइक्रोसॉफ्ट को कामयाबी के शिखर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। उन्होंने कंपनी के पेंटियम प्रोसेसर का डिजाइन बनाने में भी टीम को सहयोग किया। अवतार सैनी NRI थे, लेकिन मुंबई में वे अकेले रहते थे।

विज्ञापन

उनकी पत्नी का कुछ साल पहले देहांत हो गया था। उनका एक बेटा और एक बेटी है। दोनों ही अमेरिका में रहते हैं। 1982 से 2004 तक अवतार सैनी इंटेल इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट रहे। इंटेल साउथ एशिया की जिम्मेदारी भी संभाली। इंटेल इंडिया के प्रेसिडेंट गोकुल वी. सुब्रमण्यम ने अवतार सैनी की मौत पर दुख जताया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola