Indigo Airline Travel Advisory: मुंबई में मानसून के बादल जमकर बरस रहे हैं। बीती रात से मायानगरी में भारी बारिश जारी है, जिस वजह से मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस-वे पर भयंकर ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है। वेस्टर्न एक्सप्रेसवे पर बोरीवली से बांद्रा की ओर जाने वाली सड़क पर, विले पार्ले, अंधेरी, जोगेश्वरी, गोरेगांव, मलाड के सभी इलाकों में भीषण जाम लगा हुआ है। इस भारी बारिश का असर फ्लाइट्स की आवाजाही पर भी पड़ रहा है। इसलिए इंडिगो एयरलाइन ने अपने यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि लोग हवाई यात्रा का प्लान बनाने से पहले मौसम का अपडेट जरूर लें, क्योंकि मानसून के कारण मौसम खराब होने से मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स के टेकऑफ और लैंडिंग में देरी हो रही है।
यह भी पढ़ें:एअर इंडिया की फ्लाइट में आई खराबी, हांगकांग से दिल्ली आ रहे बोइंग प्लेन को लौटाया वापस
आज मुंबईवासियों ने झेला ट्रैफिक जाम
आज सप्ताह के पहले दिन बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से काम के लिए निकले, लेकिन जाम की वजह से उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी। विले पार्ले से मलाड का सफर आधे घंटे का है, लेकिन जाम की वजह से वाहन चालकों को 2 से ढाई घंटे में सफर तय करना पड़ा। दूसरी ओर, भारी बारिश के कारण रत्नागिरी जिले के संगमेश्वर के रामपेठ में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। दुकानों और घरों में पानी घुसने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शास्त्री नदी जिले की कई नदियां खतरे के निशान को पार कर गई हैं। नागरिकों और ग्राहकों को सड़ों पर भरे पानी से होकर जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ रही है। नदियों में पानी का स्तर बढ़ने और बहाव तेज होने के कारण स्थानीय प्रशासन ने तत्काल बचाव के उपाय शुरू कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें:250 हज यात्रियों के प्लेन के पहिए में लगी आग, चिंगारी और धुंआ देखकर लखनऊ एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
क्या कहता है IMD का अलर्ट?
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 16 से 18 जून के बीच मध्य महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट दिया है। 18 से 21 जून के बीच कोंकण और गोवा में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई है। सोमवार सुबह मुंबई, पुणे और नवी मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई।
संबंधित खबरें
डिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
2 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
18 hrs agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
2 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
3 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
4 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
5 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
5 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
6 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
6 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines