देश की सबसे अमीर महानगर पालिका की FD में आई 10000 करोड़ कमी; जानें क्या हैं BMC के नए खर्चे
BMC FD Decreased by Rs 10000 Crore: भारत की सबसे अमीर महानगर पालिका BMC के फिक्स डिपॉजिट (FD) में 10 हजार करोड़ रुपये की कमी आई है।
Written By Vinod Jagdale

Written By Vinod Jagdale

BMC FD Decreased by Rs 10000 Crore: देश की सबसे अमीर महानगर पालिका का खिताब हासिल करने वाली बृहनमुंबई महानगर पालिका के रिजर्व कैश में 10 हजार करोड़ रुपये की कमी आ चुकी है। साल 2021-2022 में बीएमसी की एफडी यानी फिक्स डिपॉजिट (FD) 91 हजार करोड़ की ऊंचाई पर पहुंच चुकी थी। लेकिन इस साल घटकर यह एफडी 81 हजार करोड़ तक पहुंच चुकी है। इस साल के मार्च तक ठेकेदारों के बिल अदा करने के बाद यह एफडी और नीचे जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।
अकेले मुंबई महानगर पालिका का बजट पूर्वोत्तर के सातों राज्यों के बजट से बड़ा होता है। हर साल की तरह इस साल भी बीएमसी का बजट फरवरी की शुरुआत के पहले हफ्ते में जारी किया जाएगा। इस बजट के जरिए बीएमसी की आर्थिक स्थिति और एफडी का अंदाज पता चलता है। बीएमसी हर साल उन बैंकों में अपनी एफडी रखती है, जहां ज्यादा ब्याज मिलता है। पिछले कुछ सालों में बीएमसी द्वारा शुरू किए गए बड़े प्रोजेक्ट के कारण बीएमसी के एफडी में कमी हो रही है।
बीएमसी अपने एफडी के पैसे को रिटायर्ड कर्मचारियों को पेमेंट समेत बाकी के काम में खर्च करती है। इसके अलावा कोस्टल रोड, मुलुंड-गोरेगांव लिंक रोड और ड्रेनेज के कामों पर भी करोड़ों रुपये खर्च हो जाते हैं। महाराष्ट्र में शिंदे सरकार आने के बाद बीएमसी ने एफडी में जमा पैसा खर्च करना शुरू किया। शिवसेना यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे पहले से ही विरोध करते आ रहे हैं कि बीएमसी एफडी का पैसा खर्च न करें, लेकिन बीएमसी में एडमिनिस्ट्रेटर होने के कारण उनकी चल नहीं रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: