हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

America में दर्दनाक हादसे के बाद कोमा में भारतीय छात्रा, वीजा के लिए माता-पिता ने की ये मांग

Indian Student In Coma After US Accident: महाराष्ट्र में रहने वाले नीलम शिंदे के परिजन अमेरिका जाकर उससे मिलने के लिए अर्जेंट वीजा की मांग कर रहे हैं और इसके लिए केंद्र सरकार से मदद चाहते हैं।

विज्ञापन
Indian Student In Coma After Accident

Indian Student In Coma After Accident: अमेरिका में हुई दुर्घटना के बाद एक भारतीय छात्रा कोमा में है। अब महाराष्ट्र में रहने वाले उसके माता-पिता अमेरिका जाकर उससे मिलने के लिए अर्जेंट वीजा चाहते हैं और केंद्र सरकार से मदद की मांग कर रहे हैं। महाराष्ट्र के सतारा जिले की रहने वाली 35 साल की नीलम शिंदे को 14 फरवरी को एक कार ने टक्कर मार दी थी और तब से वह आईसीयू में हैं। फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

हमें अब तक वीजा नहीं मिला है- पीड़िता के पिता

नीलम शिंदे के पिता तानाजी शिंदे ने कहा कि हमें 16 फरवरी को दुर्घटना के बारे में पता चला और तब से हम वीजा के लिए प्रयास कर रहे हैं। लेकिन हमें अभी तक वीजा नहीं मिला है। एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने शिंदे को वीजा दिलाने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर से मदद मांगी है। उन्होंने कहा कि यह बहुत चिंताजनक मामला है और हम सभी को एकजुट होकर इसे सुलझाने में मदद करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि वह परिवार से बातचीत कर रही हैं और उन्हें दिलासा दिया है कि इस समस्या का समाधान जल्द कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी नेता जयशंकर के साथ उनके “राजनीतिक मतभेद” हो सकते हैं, लेकिन जब भी विदेश में भारतीय छात्रों का मुद्दा आता है तो वह मददगार और सहानुभूतिपूर्ण रहते हैं। सुले ने कहा कि मंत्रालय हमेशा मदद के लिए अतिरिक्त प्रयास करता है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने मुंबई स्थित यूएस एंबेसी से भी संपर्क किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी जयशंकर को टैग करते हुए शिंदे के लिए मदद मांगी।

विज्ञापन

बेटी को आई गंभीर चोटें

शिंदे परिवार के अनुसार, दुर्घटना में उनकी बेटी के हाथ और पैर टूट गए हैं। उनके सिर पर भी चोटें आई हैं। उनके चाचा ने बताया कि पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। फिर नीलम शिंदे के रूममेट्स ने 16 फरवरी को हमें इसकी जानकारी दी।

वहां के अस्पताल प्रशासन ने बताया कि उसके दिमाग का ऑपरेशन करने के लिए हमारी परमिशन ली। वह अभी कोमा में है और हमें वहां मौजूद रहना होगा। अस्पताल रोजाना उनकी सेहत की जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे पासपोर्ट ऑफिस में वीजा के लिए स्लॉट बुक करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अगला स्लॉट अगले साल के लिए होने की वजह से वे बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं। शिंदे चार सालों से अमेरिका में हैं और यह उनका आखिरी साल है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  Pune Rape Case में सियासत गरमाई, आरोपी पर 1 लाख का इनाम घोषित, जानें लेटेस्ट अपडेट

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola